iPhone 17 Pro Price : Reliance Digital के मौजूदा ऑफर के तहत 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 56,990 तक आ सकती है, इसके लिए ग्राहक को इन-स्टोर डिस्काउंट, एक्सचेंज वैल्यू, एक्सचेंज बोनस और बैंक कैशबैक का फायदा लेना होगा। रिटेलर ने iPhone 17 Pro Max 256GB पर भी ऐसा ही ऑफर दिया है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 71,990 रह जाती है।
iPhone 17 Pro खरीदने का प्लान है? Reliance Digital पर 55 हजार तक एक्सचेंज वैल्यू, 10 हजार बोनस और 3 हजार बैंक कैशबैक का फायदा मिलेगा।
iPhone 17 Pro की कीमत कैसे घटकर 56,990 हुई?
Reliance Digital ने iPhone 17 Pro 256GB की लिस्टेड कीमत 1,34,900 रखी है। इसमें 9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट मिलता है। इसके बाद कीमत 1,24,990 हो जाती है।
इसके बाद ग्राहक को ये फायदे मिल सकते हैं:
- एक्सचेंज वैल्यू: 55,000 तक
- एक्सचेंज बोनस: 10,000
- बैंक कैशबैक: 3,000
इन सभी लाभों को जोड़ने के बाद प्रभावी कीमत 56,990 हो जाती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी।
READ MORE : 3 लाख का iPhone 18 Pro खरीदा, अब धीमी स्टोरेज ने बढ़ाई चिंता
iPhone 17 Pro Max पर भी बड़ा ऑफर
iPhone 17 Pro Max 256GB की MRP 1,49,900 है। इस मॉडल पर भी 9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद ग्राहक को 55,000 तक एक्सचेंज वैल्यू, 10,000 एक्सचेंज बोनस और 3,000 बैंक कैशबैक मिल सकता है। सभी फायदे लागू होने पर प्रभावी कीमत 71,990 हो जाती है।
READ MORE : iPhone-Mac यूजर्स सावधान! CERT-In का बड़ा अलर्ट
ऑफर लेने से पहले ये बात जरूर जानें
अभी दिखाई जा रही 56,990 और 71,990 कीमतें सीधे भुगतान वाली बिक्री कीमत नहीं हैं। ये प्रभावी कीमतें हैं। असली एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस और उसकी कंडीशन के हिसाब से बदल सकती है। बैंक कैशबैक के लिए भी पात्रता और नियम लागू होंगे। Reliance Digital ने इस ऑफर के साथ कई भुगतान विकल्प और अलग-अलग रंगों की उपलब्धता का भी उल्लेख किया है। कंपनी ने X पर कहा है कि ग्राहक एक्सचेंज वैल्यू, बोनस, बैंक कैशबैक और आसान भुगतान विकल्पों के जरिए Pro मॉडल पर ज्यादा बचत कर सकते हैं।
