क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता

क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता

6 mins read
1 views
May 28, 2026

AI Job Cuts: एआई इंडस्ट्री दिग्गज कई बार कह चुके हैं कि एआई से नौकरियां खत्म नहीं होंगी। लेकिन अंदरखाने कंपनियां की रणनीति कुछ चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर अधिकारियों ने माना कि आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस आनेवाले समय में वर्कफोर्स कम करेगा और कंपनी की संरचना में बदलाव करेगा। इतना ही नहीं रिपोर्ट में कुछ बातें ऐसी कही गई जो युवा और कर्मचारियों के लिए सकारात्मक नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों की जगह एआई से काम करवाने पर जोड़ देने  बात कही गई है। जिसका सीधा असर युवाओं और जूनियर कर्मचारियों पर पड़ सकता है।

जानिए क्यों कहा जा रहा है कि एआई का सबसे बड़ा असर एंट्री-लेवल और नए ग्रेजुएट कर्मचारियों पर पड़ सकता है।

READ MORE- व्हाइट-कॉलर जॉब्स पर AI का वार, क्या तैयार है भारत का वर्कफोर्स?

नए ग्रेजुएट्स के लिए पहले से मुश्किल जॉब

वहीं, अमेरिका के New York Fed की रिपोर्ट की मानें तो 22 से 27 साल के युवाओं के लिए नौकरी बाजार 2025 की शुरुआत में ही कमजोर पड़ने लगा था। अब इसकी चिंता और बढ़ गई है। कई कंपनियां जूनियर रोल्स को कम करने की योजना बना रही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वही काम एआई कम लागत में कर सकता है।

READ MORE- AI की दौड़ में भारत को झटका, ताइवान बना दुनिया का नया मार्केट स्टार

AI के नाम पर शुरू हुई छंटनी की नई लहर

पिछले कुछ महीनों में कई टेक दिग्गज बड़े पैमाने पर छंटनी की है। जिसमें, Meta, अमेजन का भी नाम शामिल है। कई कंपनियां स्वेच्छिक सेवानिवृति का ऑफर देकर जॉब से निकाल रही है। हालांकि, इस बीच बातें यह निकलकर आ रही है कि एआई में भारी निवेश के बावजूद परिणाम सकारात्मक नहीं आ रहे हैं। एआई पर खर्च और उससे मिलने वाले वास्तविक फायदे के बीच सीधा संबंध अभी स्पष्ट नहीं है। वही, JPMorgan की एक रिपोर्ट की रिपोर्ट की माने तो बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उत्साह जरूर है लेकिन दैनिक जीवन और ऑफिस में अभी इसका उपयोग व्यापक रूप से नहीं हो रहा है। इससे सवाल उठ रहा है कि कंपनियां जिस तेजी से एआई पर पैसे लुटा रही है उसका लाभ क्या उतनी ही तेजी से मिलेगा।

आने वाले समय में कंपनियां कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम वाले मॉडल पर तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। इसलिए आनेवाला वक्त एआई कौशल से युक्त लोगों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Anthropic-Releases
Previous Story

डेवलपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Claude Code में आया स्मार्ट सिक्योरिटी गार्ड

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss