Apple और OpenAI आमने-सामने, ट्रेड सीक्रेट पर बड़ा विवाद

Apple और OpenAI आमने-सामने, ट्रेड सीक्रेट पर बड़ा विवाद

7 mins read
7 views
July 13, 2026

Apple Suing OpenAI: Apple vs OpenAI विवाद ने टेक इंडस्ट्री में नई हलचल पैदा कर दी है। Apple ने OpenAI, अपने दो पूर्व कर्मचारियों और OpenAI की हार्डवेयर कंपनी io Products के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि उसके गोपनीय प्रोडक्ट्स और तकनीकी जानकारी का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।

Apple और OpenAI के बीच कानूनी विवाद शुरू, कंपनी का दावा है कि उसके ट्रेड सीक्रेट का गलत इस्तेमाल हुआ।

Apple ने OpenAI पर क्या आरोप लगाए हैं?

Apple का कहना है कि मामला सिर्फ पूर्व कर्मचारियों के दूसरी कंपनी में नौकरी करने का नहीं है। कंपनी का आरोप है कि इंटरव्यू, तकनीकी चर्चाओं, आंतरिक दस्तावेज़ों, हार्डवेयर पार्ट्स और सप्लायर से जुड़ी गोपनीय जानकारी इकट्ठा की गई। Apple के मुताबिक, इसमें आने वाले प्रोडक्ट्स की डिजाइन, बैटरी सिस्टम, सर्किट बोर्ड, मैन्युफैक्चरिंग तकनीक और सप्लाई चेन जैसी अहम जानकारी शामिल है। कंपनी ने अदालत से इस मामले की जांच और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

OpenAI ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

OpenAI ने Apple के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। कंपनी के रणनीतिक संचार निदेशक Drew Pusateri ने कहा कि OpenAI को किसी दूसरी कंपनी के ट्रेड सीक्रेट में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका कहना है कि कंपनी का पूरा ध्यान ऐसी नई तकनीक विकसित करने पर है, जो लोगों के काम आए। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब OpenAI अपने पहले उपभोक्ता हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व Apple के पूर्व डिज़ाइन प्रमुख Jony Ive कर रहे हैं।

READ MORE: Apple की मुश्किलें क्यों बढ़ीं? जानिए 38 बिलियन डॉलर का रहस्य

इंटरव्यू प्रक्रिया पर भी उठे सवाल

Apple का दावा है कि OpenAI के इंटरव्यू के दौरान कुछ उम्मीदवारों से गोपनीय प्रोजेक्ट्स, सप्लायर और हार्डवेयर कंपोनेंट्स पर चर्चा करने को कहा गया। कंपनी का आरोप है कि कुछ उम्मीदवारों से Technical Deep Dive प्रेजेंटेशन तैयार करने और Apple के असली हार्डवेयर पार्ट्स दिखाने तक को कहा गया। इनमें बैटरी, लॉजिक बोर्ड और अन्य आंतरिक कंपोनेंट्स शामिल बताए गए हैं।

अब अदालत से क्या चाहता है Apple?

Apple ने अदालत से मांग की है कि कथित गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल तुरंत रोका जाए। साथ ही सभी दस्तावेज़, ईमेल, संदेश, डिज़ाइन फाइलें और अन्य रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया जाए। अगर मामला आगे बढ़ता है, तो अदालत की प्रक्रिया के दौरान OpenAI के भर्ती रिकॉर्ड, हार्डवेयर डेवलपमेंट दस्तावेज़ और सप्लायर से जुड़ी जानकारी भी जांच के दायरे में आ सकती है।

READ MORE : OpenAI का पहला AI डिवाइस लॉन्च, जानिए क्यों है इतनी चर्चा?

Apple और OpenAI के बीच शुरू हुई यह कानूनी लड़ाई आने वाले समय में AI और हार्डवेयर इंडस्ट्री पर बड़ा असर डाल सकती है। अब सभी की नजर अमेरिकी अदालत के अगले फैसले पर टिकी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ये 5 AI Chatbots बचाएंगे आपका समय और मेहनत दोनों
Previous Story

ये 5 AI Chatbots बचाएंगे आपका समय और मेहनत दोनों

सुनीता आहूजा की वापसी चाहते हैं Lock Upp 2 के फैंस, जानें क्यों?
Next Story

सुनीता आहूजा की वापसी चाहते हैं Lock Upp 2 के फैंस, जानें क्यों?

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss