Android 16 Fire TV

Amazon Fire OS 16 लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी LEAK

5 mins read
1 views
May 28, 2026

Amazon Fire OS 16: Amazon अपने Fire TV प्लेटफॉर्म को लेकर लगातार काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने इस साल नया Vega OS पेश किया था, लेकिन अब सामने आई जानकारी से पता चलता है कि Amazon अभी भी अपने Android-आधारित Fire OS को बंद करने की तैयारी में नहीं है। कंपनी Fire TV के लिए नए Fire OS 16 पर काम कर रही है, जो Android 15 और Android 16 के अपडेट्स पर आधारित होगा।

क्या Amazon Fire OS को बंद करने वाला है? कंपनी Fire OS 16 विकसित कर रही है और Vega OS के साथ दोनों प्लेटफॉर्म पर काम जारी रख सकती है।

डेवलपर डॉक्यूमेंट में मिला Fire OS 16 का जिक्र

Fire OS 16 का जिक्र Amazon के नए डेवलपर डॉक्यूमेंट में देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपडेटेड डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि Fire OS 16 में Android 15 और Android 16 से जुड़े फीचर्स और अपडेट्स शामिल किए जाएंगे। हालांकि, Amazon ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ऐसे डिवाइस का ऐलान नहीं किया है जो Fire OS 16 पर काम करेगा। यानी फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे कब लॉन्च करेगी।

Fire OS बंद नहीं कर रहा Amazon?

जब Amazon ने Vega OS की घोषणा की थी, तब कई लोगों को लगा था कि कंपनी धीरे-धीरे Fire OS को बंद कर सकती है। क्योंकि लंबे समय से Fire TV डिवाइसेज और स्मार्ट टीवी में Fire OS का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि Vega OS, Fire OS की जगह लेने के लिए नहीं लाया गया है। अब Fire OS 16 की जानकारी सामने आने के बाद यह बात और मजबूत होती दिख रही है कि Amazon फिलहाल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर साथ काम करना जारी रखेगा।

READ MORE: Amazon लाया Vega OS, Fire TV में Android की छुट्टी तय

Fire OS 14 के बाद आया नया अपडेट

Amazon ने 2025 में Fire TV डिवाइसेज के लिए Fire OS 14 पेश किया था, जो Android 14 पर आधारित था। हालांकि यह अपडेट हाल ही में कुछ स्मार्ट टीवी मॉडल्स में दिखाई देना शुरू हुआ है। इसी वजह से माना जा रहा है कि Fire OS 16 को भी आने में थोड़ा समय लग सकता है।

कब तक आ सकता है नया Fire OS 16?

Amazon ने Fire OS 16 की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन अगर कंपनी पहले जैसा पैटर्न अपनाती है, तो अगले साल Fire TV डिवाइसेज या स्मार्ट टीवी में यह नया सिस्टम देखने को मिल सकता है।

READ MORE: Amazon ने डिलीवरी नेटवर्क को बनाया बिजनेस सर्विस प्लेटफॉर्म

किन डिवाइसेज में मिलेगा अपडेट?

क्या Fire OS 16 सिर्फ़ स्मार्ट TVs तक ही सीमित रहेगा, या यह Fire TV स्ट्रीमिंग डिवाइस पर भी आएगा? Amazon ने सपोर्टेड डिवाइस, कुछ खास देशों में इसकी उपलब्धता, या नए हार्डवेयर से जुड़ी योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता
Previous Story

क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता

Latest from Apps

Don't Miss