Ben Bernanke: क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया अब अर्थशास्त्रियों के अनुभव से भी आगे बढ़ेगी? ताज़ा घटनाक्रम में AI कंपनी Anthropic ने अमेरिका के पूर्व फेडरल रिजर्व चेयरमैन Ben Bernanke को अपने Long-Term Benefit Trust में शामिल किया है। कंपनी का कहना है कि यह संस्था AI के सुरक्षित, जिम्मेदार और मानव हित में इस्तेमाल को लेकर अहम फैसले लेने का काम करती है।
Anthropic ने AI गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री बेन बर्नान्के को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
Anthropic के लिए क्यों अहम है Ben Bernanke की नियुक्ति?
Ben Bernanke Long-Term Benefit Trust के चौथे सदस्य बने हैं। इस ट्रस्ट में पहले से Neil Buddy Shah, Richard Fontaine और Mariano-Florentino Cuéllar शामिल हैं। यह स्वतंत्र ट्रस्ट Anthropic के बोर्ड सदस्यों की नियुक्ति करता है और AI से जुड़े बड़े फैसलों पर कंपनी को सलाह देता है। साथ ही यह भी देखता है कि कंपनी का काम लंबे समय तक समाज और मानवता के हित में रहे।
कौन हैं Ben Bernanke?
Ben Bernanke अमेरिका के जाने-माने अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने 2006 से 2014 तक अमेरिकी Federal Reserve के चेयरमैन के रूप में काम किया। 2008 की वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई थी। Federal Reserve से पहले उन्होंने Princeton University में दो दशक से ज्यादा समय तक पढ़ाया। वहां उन्होंने बैंकिंग सिस्टम और Great Depression पर गहरा शोध किया। उनके आर्थिक योगदान के लिए उन्हें 2022 में Nobel Prize in Economic Sciences भी मिला।
READ MORE: एरिक ट्रंप का दांव फेल, परिवार के डूबे 5700 करोड़
AI और अर्थव्यवस्था पर देंगे सलाह
Anthropic में Bernanke का मुख्य फोकस AI के आर्थिक प्रभावों पर रहेगा। वह कंपनी के रिसर्च प्रोजेक्ट्स में अपनी विशेषज्ञता देंगे और यह समझने में मदद करेंगे कि AI आने वाले समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था को कैसे बदल सकता है। Bernanke ने कहा कि AI में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसका असर इस बात पर निर्भर करेगा कि इसके आसपास किस तरह की संस्थाएं और नियम बनाए जाते हैं। उन्होंने Anthropic के गवर्नेंस मॉडल को अनोखा बताते हुए इस जिम्मेदारी को सम्मान की बात कहा।
क्या है Long-Term Benefit Trust?
2021 में पूर्व OpenAI शोधकर्ताओं और अधिकारियों द्वारा स्थापित Anthropic एक Public Benefit Corporation है। इसका Long-Term Benefit Trust पूरी तरह स्वतंत्र संस्था है। इस ट्रस्ट के सदस्य कंपनी के निवेशकों या प्रबंधन से अलग होते हैं। उनके पास कंपनी के शेयर नहीं होते और उन्हें सिर्फ अपनी सेवाओं के लिए भुगतान किया जाता है। यही व्यवस्था कंपनी के फैसलों को निष्पक्ष बनाए रखने में मदद करती है।
READ MORE: बंगाल में क्रिप्टो घोटाले पर ED का छापा, कई ठिकानों पर छापे
Ben Bernanke की नियुक्ति दिखाती है कि AI कंपनियां अब तकनीक के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और सामाजिक प्रभावों पर भी गंभीरता से काम कर रही हैं। Anthropic का यह कदम जिम्मेदार AI विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
