No-Car-No

करोड़ों कमाने वाले Meta के इंजीनियर क्यों जी रहे बिना कार, घर और टीवी के?

6 mins read
14 views
May 27, 2026

Meta Engineer Lifestyle:  इनदिनों Meta में काम करने वाले 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर Raymond Zeng काफी सुर्खियों में हैं। वह सालाना करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। इतनी बड़ी आय के बावजूद उनकी जीवनशैली बेहद साधारण है। वह जानबूझकर कम चीजों के साथ रहते हैं और सादगी को प्राथमिकता देते हैं। अब सवाल उठता है कि वो ऐसा जीवन क्यों जीना चाहते हैं इसके पीछे का क्या कारण है। तो आइए जानते हैं डिटेल्स में।

जानिए कैसे एक मेटा  टेक इंजीनियर FIRE मूवमेंट से प्रेरित होकर बचत और फाइनेंशियल प्लानिंग कर रहा है।

टेक प्रोफेशनल्स से अलग सोच और लाइफस्टाइल

Zeng अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में रहते हैं। लेकिन उनकी जीवनशैली आम टेक कर्मचारियों से बिल्कुल अलग है। उनके पास न कार है, न सोफा और न ही टीवी। वह इसे किसी मजबूरी के रूप में नहीं देखते। बल्कि इसे एक सोच-समझकर लिया गया जीवन का निर्णय बताते हैं। ऐसा भी नहीं है कि उनकी आय कम है। वो आय के मामले में भी काफी स्ट्रांग हैं। उनकी सालाना पैकेज 306500 डॉलर है। इसमें बेसिक सैलरी,बोनस और कंपनी का स्टॉक भी शामिल है। यही वजह है उनकी आय लाखों रूपए तक पहुंच जाती है।

READ MORE- AI की दौड़ में भारत को झटका, ताइवान बना दुनिया का नया मार्केट स्टार

खर्च पर नियंत्रण और आक्रामक बचत रणनीति

जेंग अपनी आय को बहुत सोच समझकर खर्च करते हैं। तरीका इतना शानदार है कि वो टैक्स और रिटायरमेंट योगदान के बाद भी अपनी आय का बडा हिस्सा बचा लेते हैं। कई महिनों में उनकी बचत 5 लाख से 19 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। जिसे वह निवेश में लगाते हैं। ताकि उनकी संपत्ति तेजी से आग बढ़े। उन्होंने अपना लक्ष्य भी साफ कर रखा है। वो तीस साल की उम्र में रिटायरमेंट होना चाहते हैं। इसलिए वो फंड को बढ़ाने में लगे हुए हैं। और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।

READ MORE- iPhone 18 Pro में Samsung कैमरा सेंसर मिलने की चर्चा

खुद का बजटिंग सिस्टम और फाइनेंशियल प्लानिंग

जेंग बजट के अनुसार ही खर्च करते हैं। इसके लिए वो खुद से विशेष स्प्रेडशीट सिस्टम तैयार किया है। वो प्रत्येक महीने अपना बजट बनाते हैं और उसकी के अनुसार काम करते हैं। फिर सभी वित्तीय गतिविधियों को अपडेट करते हैं। वे किसी रेडिमेड टेम्पलेट पर निर्भर नहीं रहते हैं। दरअसल, जेंग फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस रिटायरमेंट अर्ली यानी FIRE  मूवमेंट से प्रेरित हैं। जिस विचारधारा को अपनाकर लोग जल्द ही वित्तीय स्वतंत्रता हासिल कर लेते हैं। फिर समय से पहले रिटायर हो जाते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Bitcoin prediction
Previous Story

Bitcoin में भूचाल! ETF बिकवाली और मिडिल ईस्ट तनाव से Crypto Market में हड़कंप

Anthropic-Releases
Next Story

डेवलपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Claude Code में आया स्मार्ट सिक्योरिटी गार्ड

Latest from Latest news

Anthropic-Releases

डेवलपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Claude Code में आया स्मार्ट सिक्योरिटी गार्ड

Claude Sandbox:  आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस की दुनियां में दमदार उपस्थिति दर्ज करानेवाले चर्चित टेक दिग्गज Anthropic ने नया फीचर पेश किया है। Sandbox नाम का