Portable Cooling Gadgets: देश के कई हिस्सों में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है। ऐसे में घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच काम, पढ़ाई या दूसरे जरूरी कामों के लिए लोगों को बाहर जाना ही पड़ता है। अगर आप भी इस तेज गर्मी में बाहर निकलते हैं, तो कुछ किफायती और पोर्टेबल गैजेट आपकी काफी मदद कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन्हें आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जाया जा सकता है।
50 डिग्री जैसी गर्मी में खुद को ठंडा रखना चाहते हैं? पढ़ें ऐसे किफायती गैजेट्स के बारे में जो घर से बाहर भी आपको कूल रख सकते हैं।
Portable Neck Fan बना लोगों की पसंद
गर्मी में पोर्टेबल नेक फैन काफी काम का गैजेट साबित हो सकता है। यह बिल्कुल हेडफोन की तरह गले में पहना जाता है और चेहरे व गर्दन पर ठंडी हवा देता है। इसमें आमतौर पर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है और एक बार चार्ज करने पर यह करीब 6 से 8 घंटे तक चल सकता है। ऑफिस जाते समय, वॉक करते हुए या सफर में इसका इस्तेमाल आसान रहता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत लगभग 1,000 से 3,000 रुपये के बीच मिल सकती है।
Mini USB Rechargeable Table Fan भी रहेगा उपयोगी
अगर आप छोटा और आसानी से बैग में रखा जा सकने वाला फैन चाहते हैं, तो मिनी यूएसबी रिचार्जेबल टेबल फैन अच्छा विकल्प हो सकता है। यह खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम, पढ़ाई और यात्रा के दौरान उपयोगी होता है। कुछ मॉडल में मिस्ट स्प्रे फीचर भी मिलता है, जो हवा के साथ हल्की पानी की फुहार छोड़ता है और ज्यादा ठंडक महसूस होती है। इसकी कीमत आमतौर पर 1,000 से 1,500 रुपये के बीच रहती है।
READ MORE: Sony Xperia 1 VIII लॉन्च, कैमरा और पावर से सब हैरान
Cooling Water Bottle से पानी रहेगा ठंडा
गर्मी में पानी बहुत जल्दी गर्म हो जाता है, खासकर प्लास्टिक की बोतलों में। ऐसे में इंसुलेशन वाली कूलिंग वॉटर बॉटल काफी मददगार साबित हो सकती है। इनमें कई मॉडल ऐसे भी आते हैं जिनमें LED डिस्प्ले होती है, जिससे पानी का तापमान आसानी से देखा जा सकता है। अगर आप बार-बार बाहर से ठंडा पानी खरीदना नहीं चाहते, तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इनकी कीमत करीब 500 से 1,500 रुपये तक रहती है।
READ MORE: itel A100 Pro लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने चौंकाया
Portable Air Cooler देगा तेज ठंडी हवा
अगर आपको ज्यादा ठंडी हवा चाहिए लेकिन बड़ा कूलर खरीदना संभव नहीं है, तो पोर्टेबल एयर कूलर भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इन्हें घर के छोटे कमरों, किचन या डेस्क के पास आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। कई पोर्टेबल मॉडल हल्के और आसानी से शिफ्ट किए जा सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इनकी शुरुआती कीमत करीब 1,000 रुपये से शुरू हो जाती है।
