Itel A100 Pro: Itel A100 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है जिसे खासतौर पर मजबूत डिजाइन, टिकाऊ बॉडी और किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत सिर्फ 8,999 रखी गई है, जिससे यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है जो कम बजट में भरोसेमंद फोन चाहते हैं।
Itel A100 Pro भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत, मजबूत मिलिट्री ग्रेड डिजाइन, 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले की पूरी जानकारी।
मजबूत डिजाइन और मिलिट्री ग्रेड बिल्ड
Itel A100 Pro को कंपनी ने मजबूत और टिकाऊ डिजाइन के साथ बनाया है। इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह रोजमर्रा के झटकों और सामान्य गिरने से बेहतर सुरक्षा देता है। कंपनी इस फ़ोन के साथ एक स्पेशल डील भी दे रही है, जिसके तहत अगर खरीदने के 100 दिनों के अंदर फ़ोन की स्क्रीन टूट जाती है, तो उसे मुफ़्त में बदला जाएगा। यह फ़ोन तीन कलर ऑप्शन में कॉमेट ऑरेंज, ब्लैक और क्लाउड व्हाइट उपलब्ध है। इनमें कोमेट ऑरेंज इसका सबसे आकर्षक और यूनिक कलर माना जा रहा है।
READ MORE: भारत में महंगे हुए स्मार्टफोन, OnePlus-Redmi के बढ़े दाम
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन मिलता है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक इस्तेमाल जैसे WhatsApp, YouTube और हल्की गेमिंग के लिए ठीक काम करता है।
फोन में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। इसके साथ रैम बूस्ट फीचर दिया गया है, जिससे RAM को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 Go Edition पर चलता है और इसमें डायनामिक बार फीचर भी दिया गया है, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
READ MORE: AI, परफॉर्मेंस और बजट में फिट स्मार्टफोन चाहते भारतीय यूजर्स
कैमरा और बैटरी
इस फ़ोन के पिछले हिस्से में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो आम फ़ोटोग्राफ़ी के लिए काफ़ी है। सामने की तरफ, इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा है, जो वीडियो कॉल करने और सेल्फी लेने के लिए उपयुक्त है। बैटरी की बात करें तो, इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी लगी है जो लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देती है। यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है, और फ़ोन का प्रोफाइल काफी पतला है, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.49mm है।
अन्य फीचर्स
म्यूजिक और मीडिया अनुभव के लिए इसमें DTS सपोर्ट वाला सिंगल स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जिससे यूजर वायर्ड ईयरफोन आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
