Apple Foldable Phone: Apple के पहले Foldable iPhone का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स और लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी अपना पहला Foldable iPhone सितंबर में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस को iPhone Fold या iPhone Ultra नाम से पेश किए जाने की चर्चा है। हालांकि, अब एक नए लीक ने फैंस की उम्मीदों को थोड़ा झटका दिया है।
Apple के iPhone Fold को लॉन्च होने से पहले ही बड़ी मुसीबत! Hinge में Rattling की समस्या आई, जिससे 2026 की लॉन्चिंग टल कर 2027 में जा सकती है।
टेस्टिंग के दौरान सामने आई नई दिक्कत
ताजा जानकारी के मुताबिक, Apple को Foldable iPhone की टेस्टिंग के दौरान हिंज (Hinge) और फोल्डिंग मैकेनिज्म में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दावा किया जा रहा है कि फोन को कई बार फोल्ड और अनफोल्ड करने पर इसमें से खड़खड़ाहट जैसी आवाज आने लगती है। यह जानकारी चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर टिपस्टर Momentary Digital की तरफ से सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रायल प्रोडक्शन के दौरान फोन की फोल्डेबल स्क्रीन ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हिंज सिस्टम अभी भी कंपनी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
READ MORE: टिम कुक ने Apple Maps को लेकर मानी अपनी गलती
बिना क्रीज वाला डिस्प्ले, लेकिन Hinge बना परेशानी
बताया जा रहा है कि Apple ने फोल्डेबल स्क्रीन पर आने वाले क्रीज (मोड़ के निशान) की समस्या को काफी हद तक हल कर लिया है। दूसरी तरफ, फोन का Hinge सिस्टम बार-बार मोड़ने और खोलने पर कमजोर पड़ता दिख रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह Apple के सख्त क्वालिटी टेस्ट को पास नहीं कर पा रहा है। यही वजह है कि कंपनी लॉन्च से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान तलाश रही है।
लॉन्च में हो सकती है देरी
लीक के अनुसार, जब तक Apple इस तकनीकी समस्या को पूरी तरह ठीक नहीं कर लेता, तब तक फोन की लॉन्चिंग में देरी हो सकती है। यानी सितंबर लॉन्च को लेकर अभी पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता।
READ MORE: IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती
क्या मिल सकते हैं फीचर्स?
रिपोर्ट्स की मानें तो Foldable iPhone में 7.8 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले और 5.3 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा, फोन में Apple का नया A20 Pro प्रोसेसर इस्तेमाल होने की उम्मीद है। Apple का यह फोन सीधे तौर पर Samsung की Galaxy Z Fold सीरीज और OPPO Find N सीरीज को टक्कर दे सकता है।
