IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती

IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती

6 mins read
1 views
May 7, 2026

Apple Settlement Case: Apple एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है। कंपनी ने करीब 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 23,77,00,00,000 रुपये के सेटलमेंट पर सहमति जताई है। यह मामला iPhone 16 और iPhone 15 Pro यूजर्स से जुड़ा है। आरोप है कि Apple ने Siri और Apple Intelligence फीचर्स को लेकर ऐसे वादे किए थे जो बाद में पूरे नहीं हुए।

iPhone 16 और iPhone 15 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर। Apple पर गलत मार्केटिंग के आरोप लगे हैं और अब कंपनी 250 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट देने पर तैयार है।

लॉन्च से पहले बड़े दावे

यह विवाद तब शुरू हुआ जब Apple ने WWDC 2024 में अपने नए Apple Intelligence फीचर्स को बड़े स्तर पर दिखाया। कंपनी ने कहा था कि iPhone 16 और iPhone 15 Pro में एडवांस्ड Siri और पर्सनल AI टूल्स पूरी तरह उपलब्ध होंगे। लॉन्च इवेंट में इन फीचर्स को खास तौर पर प्रमोट किया गया, लेकिन जब फोन बाजार में आए, तो कई बड़े फीचर्स या तो गायब थे या पूरी तरह तैयार नहीं थे। बाद में कंपनी ने Genmoji, Playground और ChatGPT इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स धीरे-धीरे जारी किए। इससे कई यूजर्स को लगा कि शुरुआत में किए गए दावे पूरे नहीं हुए।

यूजर्स ने क्यों किया केस?

अमेरिका में कई ग्राहकों ने मिलकर Apple के खिलाफ क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया। उनका कहना था कि कंपनी की मार्केटिंग ने उन्हें गलत जानकारी दी और ऐसे फीचर्स दिखाए जो लॉन्च के समय मौजूद नहीं थे। यह केस उन लोगों से जुड़ा है जिन्होंने 2024 से 2025 के बीच iPhone 16 और iPhone 15 Pro खरीदे थे। यूजर्स का आरोप था कि खरीद के समय उन्हें फीचर्स के बारे में गुमराह किया गया।

250 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने इस मामले को खत्म करने के लिए 250 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट करने पर सहमति दी है। हालांकि, कंपनी ने किसी भी गलती को स्वीकार नहीं किया है। यह समझौता लंबे कानूनी विवाद से बचने के लिए किया गया है।

READ MORE: जॉन टर्नस की एंट्री से Apple में नई लीडरशिप की शुरुआत

यूजर्स को कितना मिलेगा फायदा?

इस सेटलमेंट के तहत योग्य यूजर्स को मुआवजा मिलेगा, जो लोग क्लेम करेंगे, उन्हें प्रति डिवाइस करीब 25 डॉलर तक मिल सकते हैं। कुछ मामलों में यह राशि 95 डॉलर तक भी पहुंच सकती है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने लोग क्लेम फाइल करते हैं।

READ MORE: टिम कुक ने Apple Maps को लेकर मानी अपनी गलती

विज्ञापन भी बना विवाद की वजह

इस मामले में, अभिनेता बेला रैमसे के साथ अपग्रेड किए गए Siri को दिखाते हुए एक विज्ञापन ने भी काफ़ी सुर्खियां बटोरीं। बाद में इस विज्ञापन को हटा दिया गया, जिससे यह विवाद और भी ज़्यादा गहरा गया। यह मामला टेक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सबक है कि कंपनियों को अपने फीचर्स के बारे में साफ और सही जानकारी देनी चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

thomson qled google tv 5 0 launch price 10999 features 40w sound
Previous Story

10 हजार से भी कम में लॉन्च हुआ QLED टीवी, देखें LIST

Latest from Business

Don't Miss