AI thinking ability: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में अब तक लोगों ने चैटबॉट या फिर एक काम करनेवाला असिस्टेंट के तौर पर देखा है। लेकिन अब चर्चा इस बात पर चल रही है कि यह तकनीक इंसानों की सोच-समझने की क्षमता को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही है। खासतौर पर तब, जब एआई खुद ही यह तय करने लगे कि इंसान को क्या चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में सवाल उठना तो कहीं न कहीं लाजिमी है।
क्या एआई इंसानों की सोचने की क्षमता कमजोर कर देगा? Anthropic की Claude टीम ने भविष्य के एआई को लेकर किया बड़ा दावा। जानिए डिटेल्स में।
इंसानों से आगे सोचने की तैयारी
दरअसल, एआई से जुड़ी कंपनी Anthropic की क्लाउड कोड की टीम की प्रमुख Cat Wu ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में एआई इंसानों के निर्देशों का इंतजार नहीं करेगा। वो खुद समझ जाएगा कि यूजर को चाहिए और उसके हिसाव से अपना काम भी शुरू केरगा। यानी एक मूकदर्शक की तरह देखता रहेगा और सारा काम एआई करेगा। बता दें कि आज की स्थिति में एआई टूल्स का इस्तेमाल लोग खास कामों को ऑटोमेट करने के लिए करते हैं। मान के चलिए कि एक प्रोग्रामर पहले सोचता है कि उसे क्या कोड चाहिए। फिर एआई को निर्देशित करता है। लेकिन आगे चलकर ठी इसका उलटा होनेवाला है। एआई पहले से ही यूजर के काम, आदत और जरूरत को समझते हुए यह आदेश देगा कि कौन सा कार्य ओटोमेट करना है या फिर कौन सा खुद करना है।
सुविधा या नई परेशानी?
जानकारों का कहना है कि जितनी यह सुविधा आकर्षक दिखती है। उतनी ही खतरनाक साबित हो सकती है। अगर मशीनें हर फैसला लेने लगेंगी, तो इंसान की विश्लेषण करने और समस्या सुलझाने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है। इन्हीं सारी कारणों के यही वजह है कि अब एआई को लेकर डिजिटल निर्भरता की चिंता काफी तेजगति से आगे बढ़ने लगी है। हालही में आए एक रिपोर्ट में यह बातें समाने निकल कर सामने आई कि जो एआई की मदद लेते हैं वे बिना एआई के मुश्किल सवालों के जबाव देने में काफी संघर्ष करते हैं।
READ MORE- मोबाइल और लैपटॉप में ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?
फैसलों में एआई की बढ़ती भूमिका
तकनीकी दुनिया में यह भी चर्चा है कि एआई आनेवाले दिनों में इंसानी निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बन जाएगा। वो चाहे ऑफिस का काम हो, पढ़ाई हो। एआई पहले से अनुमान लगाकर काम तय करेगा। इससे सुविधा तो बढ़ेगी, लेकिन इंसानों की स्वतंत्र सोच पर असर पड़ सकता है। इसके अलावे एआई लाखों नौकरियों की जरूरत कम कर सकता है। Elon Musk ने तो यह भी कह दिया है कि भविष्य इंसानों को नौकरी करने की जरूर ही नहीं पड़ेगी।
READ MORE- चीन के AI बाजार में बड़ी एंट्री चाहते हैं Jensen Huang
एआई को ज्यादा ऑटोनॉमस बनाने की तैयारी
एंथ्रोपिक अपने क्लाउड को लगातार अधिक ऑटोनॉमस बनाने पर काम कर रही है। कंपनी ने क्लाउड में ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो बिना हर बार अनुमति निर्णय ले सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर एआई इंसानों के लिए सोचना शुरू कर देगा, तो क्या आने वाली पीढ़ियां खुद निर्णय लेने की क्षमता खो देंगी?
