AI के भविष्य पर भारत की नजर, Sarvam AI ने खोले बड़े प्लान!

AI के भविष्य पर भारत की नजर, Sarvam AI ने खोले बड़े प्लान!

8 mins read
11 views
May 12, 2026

India Sarvam AIआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां एआई की ने अपना प्रभाव न छोड़ा हो। हर तरह एआई की ही चर्चाएं चल रही है। ऐसे समय में भारत के सामने बड़ा सवाल खड़ा है कि क्या भारत सिर्फ विदेशी एआई तकनीक का उपयोग करेगा या खुद अपनी तकनीक का इजात करेगा? इसी मुद्दे को लेकर SarvamAI के सह-संस्थापक Pratyush Kumar ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ एआई  का उपभोक्ता बनकर नहीं रह सकता। तो आइए जानते है उनके इस बयान के मायने और आगे की प्लानिंग।

भारत में जल्द ट्रिलियन-पैरामीटर एआई मॉडल तैयार करने की चल रही तैयारी…क्या इस देश की एआई क्षमता को मिलेगी बूस्ट?

विदेशी तकनीक पर निर्भरता का खतरा

बता दे कि भारत लंबे समय से विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करता आया है। सोशल मीडिया से लेकर क्लाउड तक कई तकनीकें बाहर से आईं। भारत ने उनका इस्तेमाल तो किया। लेकिन तकनीक का मालिक नहीं बन पाया। दूसरे देश अपने तकनीक के जरिए भारत से खबरों रूपए कमा ले रहे हैं लेकिन भारत उपभोक्त रहते हुए अपना तकनीक इजात नहीं कर पा रहा है। अब एआई के दौर में भी वही खतरा दिख रहा है। इसपर प्रत्युष कुमार का कहना है कि भारत को यह गलती दोबारा नहीं दोहरानी चाहिए।

Sarvam AI की बड़ी तैयारी

दरअसल, Sarvam AI अब बड़ा एआई  मॉडल तैयार करने की योजना बना रही है। कंपनी अगले नौ महीनों में ट्रिलियन-पैरामीटर एआई मॉडल ट्रेन करना चाहती है। यह भारत के लिए बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कंपनी का दावा है कि उसने पहले ही इसका प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट दिखा दिया है। यानी भारत अपने दम पर बड़े एआई सिस्टम बना सकता है। हालांकि बड़े एआई मॉडल बनाना आसान नहीं है। इसके लिए भारी कंप्यूटिंग पावर चाहिए। हजारों GPU और बड़े डेटा सेंटर की भी जरूरत होती है। भारत को इस दिशा में तेजी से काम करना होगा।

READ MORE- AI के अंदर क्या चलता है? Anthropic ने पहली बार दिखाया Claude का छिपा दिमाग

एआई की भूमिका चैटबॉट से बड़ी

एआई को लोग सिर्फ चैटबॉट समझते हैं। लेकिन इसकी भूमिका कहीं इससे बड़ी है। एआई अब उद्योगों में पहुंच रहा है। धीरे-धीरे सरकारी कामकाज में भी इसका उपयोग बढ़ रहा है। विज्ञान और रिसर्च में भी एआई का काफी तेजगति से उपयोग होने लगा है। उत्पादन के क्षेत्र में भी इसके उपयोग कर अपनेआप में बदलाव करने लगा है। जिस तरह से इसकी रफ्तार बढ़ रही है उससे लगता है आनेवाले समय में एआई पूरी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकता है।

READ MORE- AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

रिसर्च टैलेंट पर भी फोकस जरूरी

एआई  की असली ताकत रिसर्च में होती है। दुनिया की बड़ी कंपनियां लगातार टैलेंट हायर कर रही हैं। भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन बेहतर रिसर्च माहौल बनाना जरूरी है। विश्वविद्यालयों और इंडस्ट्री को साथ काम करना होगा। कुमार ने एआई  नीति को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि भारत के पास अभी साफ दिशा नहीं दिखती। एआई के लिए लंबी रणनीति बनानी होगी। सरकार को निवेश बढ़ाना होगा। निजी कंपनियों को भी आगे आना होगा।

अगर भारत एआई तकनीक को सही तरीके से इस्तेमाल और नए- नए तकनीक की खोज पर ध्यान देता है तो यह सिर्फ तकनीक नहीं, आर्थिक ताकत बन सकता है। क्योंकि भारत के पास बड़ा बाजार है और युवा टैलेंट भी है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

अमेरिका में Crypto कानून पर बड़ा कदम, 14 मई अहम
Previous Story

अमेरिका में Crypto कानून पर बड़ा कदम, 14 मई अहम

SUI की रैली से गरमाया क्रिप्टो मार्केट, AI Meme Coin अल्फापेज की बढ़ी डिमांड!
Next Story

SUI की रैली से गरमाया क्रिप्टो मार्केट, AI Meme Coin अल्फापेज की बढ़ी डिमांड!

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी

Don't Miss