OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत

मोबाइल और लैपटॉप में ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?

9 mins read
1 views
May 14, 2026

How To Use ChatGPT: आज के समय में ChatGPT तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पढ़ाई, ऑफिस का काम, कंटेंट लिखना, सवालों के जवाब ढूंढना या नई चीजें सीखना इन सभी कामों में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि मोबाइल और लैपटॉप दोनों में ChatGPT का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। आप इसे वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में शुरू कर सकते हैं। अगर आप पहली बार ChatGPT इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां समझिए पूरी प्रक्रिया।

ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें? जानें मोबाइल और लैपटॉप में ChatGPT चलाने का आसान तरीका, अकाउंट बनाने से लेकर सवाल पूछने तक की पूरी जानकारी।

ChatGPT क्या है?

ChatGPT एक Artificial Intelligence (AI) आधारित चैटबॉट है, जिसे OpenAI ने बनाया है। सबसे खास बात यह है कि आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में सवाल पूछ सकते हैं।

लैपटॉप या कंप्यूटर में ChatGPT कैसे इस्तेमाल करें?

अगर आप कंप्यूटर या लैपटॉप पर ChatGPT इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया काफी आसान है।

  1. वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने ब्राउजर जैसे Chrome, Edge या Firefox को खोलें और ChatGPT Website यह वेबसाइट ओपन करें।
  2. लॉग इन या साइन अप करें: अगर आपके पास पहले से अकाउंट है, तो Login पर क्लिक करें। नया यूजर होने पर Sign Up चुनें। आप ईमेल ID, Google अकाउंट या Microsoft अकाउंट की मदद से अकाउंट बना सकते हैं।
  3. सवाल पूछना शुरू करें: लॉग इन करने के बाद स्क्रीन के नीचे एक बॉक्स दिखाई देगा। यहां अपना सवाल या Prompt टाइप करें और Enter दबाएं।

उदाहरण के लिए:

  • भारत में सोने का रेट क्या है?
  • मेरे लिए 500 शब्दों का हिंदी आर्टिकल लिखो
  • मैथ्स का सवाल समझाओ

कुछ सेकंड में ChatGPT जवाब देना शुरू कर देगा।

  1. Windows App का इस्तेमाल: अगर आप बार-बार वेबसाइट नहीं खोलना चाहते हैं, तो Windows यूजर्स डेस्कटॉप ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। ChatGPT Desktop App इसमें कई शॉर्टकट फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे Alt + Space दबाकर जल्दी एक्सेस करना।

मोबाइल में ChatGPT कैसे चलाएं?

मोबाइल में ChatGPT इस्तेमाल करना और भी आसान है। Android और iPhone दोनों पर इसका आधिकारिक ऐप उपलब्ध है।

Android यूजर्स क्या करें?

अगर आपके पास Android फोन है, तो  Google Play Store खोलें ChatGPT सर्च करें और OpenAI का आधिकारिक ऐप इंस्टॉल करें।

ChatGPT Android App

iPhone यूजर्स क्या करें?

iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स।

  • Apple App Store खोलें
  • ChatGPT सर्च करें
  • आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें

ChatGPT iPhone App

लॉग इन करें और इस्तेमाल शुरू करें

ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपने अकाउंट से लॉग इन करें। अब आप सवाल टाइप करके या माइक आइकन का इस्तेमाल करके बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं।

READ MORE: ChatGPT क्या है और यह कैसे काम करता है?

ChatGPT के खास फीचर्स

ChatGPT सिर्फ सवाल-जवाब तक सीमित नहीं है। इसमें कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।

  • कंटेंट लेखन: आर्टिकल, ईमेल, सोशल मीडिया पोस्ट लिख सकता है
  • पढ़ाई में मदद: नोट्स, सवाल और एक्सप्लनेशन दे सकता है
  • फोटो और फाइल अपलोड: इमेज या डॉक्यूमेंट समझने में मदद
  • वॉइस मोड: बोलकर सवाल पूछने की सुविधा
  • कोडिंग सपोर्ट: प्रोग्रामिंग और टेक्निकल सवालों के जवाब

क्या ChatGPT फ्री है?

हां, ChatGPT का FREE वर्जन उपलब्ध है, जिसे आप बिना पैसे दिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें सामान्य सवाल, कंटेंट लेखन और कई बेसिक काम किए जा सकते हैं। अगर आपको एडवांस फीचर्स चाहिए, तो Plus Plan भी लिया जा सकता है, जिसमें बेहतर मॉडल, तेज जवाब और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।

READ MORE: Microsoft ने Copilot को बनाया ज्यादा स्मार्ट, जानें नए AI फीचर

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।
  • किसी अनजान ऐप से लॉगिन जानकारी शेयर न करें।
  • जरूरी या निजी जानकारी सोच-समझकर शेयर करें।
  • सही सवाल पूछने पर बेहतर जवाब मिलते हैं।

अगर आप टेक्नोलॉजी का आसान और स्मार्ट तरीका चाहते हैं, तो ChatGPT आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

चीन के AI बाजार में बड़ी एंट्री चाहते हैं Jensen Huang
Previous Story

चीन के AI बाजार में बड़ी एंट्री चाहते हैं Jensen Huang

Latest from ChatGpt

Don't Miss