Anthropic, OpenAI execs meet Hindu and Sikh religious leaders as they try to make ethical AI

AI के ‘दिमाग’ में डाले जाएंगे नैतिक मूल्य, धर्मगुरुओं से शुरू हुई चर्चा

8 mins read
44 views
May 11, 2026

Ethical ai discussion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अपनी क्षमता के बदौलत हर क्षेत्र में अपना प्रभाव बना चुकी है। अपने सवाल- जवाब देने की कला, कठिन काम को आसानी से पूरा करने का तजुर्बा लोगों को प्रभावित कर रहा है। लेकिन इसके साथ एक समस्या है कि यह सही और गलत काम में फर्क सही से समझ नहीं पाता है। इसी वजह से दिग्गज टेक कंपनियां धर्मगुरूओं और नैतिक विशेषज्ञों की मदद ले रही है।

क्या भविष्य का AI धर्म और नैतिक मूल्यों से संचालित होगा? टेक कंपनियों और धर्मगुरुओं के बीच बढ़ता संवाद नई बहस को  दे रहा जन्म। जानिए क्यों?

न्यूयॉर्क में हुई खास बैठक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में एक खास बैठक आयोजित की गई। इसमें OpenAI और Anthropic के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में उनके साथ कई धर्मों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बताया जा रहा है कि बैठक का मकसद एआई को नैतिक दिशा देना था। चर्चा इस बात पर हुई कि एआई को मानवीय मूल्य की जानकारी कैसे सिखाए जाएं।

कई धर्मों के प्रतिनिधियों ने रखे विचार

इस बैठक में हिंदू, सिख, ईसाई और बौद्ध समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद थे। इसमें, हिन्दू टेंपल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका, द सिख कोलिशन और बहाई अंतर्राष्ट्रीय समुदाय जैसे संगठन शामिल रहे। सभी ने एआई के भविष्य और उसके सामाजिक प्रभाव पर अपने विचार रखे। सभी इन बातों पर जोर दिया कि तकनीक का इस्तेमाल मानवता के हित में होना चाहिए।

क्यों बढ़ रही है नैतिक AI की जरूरत

जानकारों की मानें तो एआई आने वाले समय में और ज्यादा शक्तिशाली होगा। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में बड़े फैसले लेने में मदद करेगा। ऐसे में अगर एआई के पास सही नैतिक समझ नहीं होगी, तो इसके गलत उपयोग होगा। जिससे खतरा बढ़ सकता है। इन्हीं चिंताओं ने कंपनियों को नए रास्ते तलाशने  के लिए मजबूर कर दिया है। का खतरा बढ़ सकता है। इसी चिंता ने कंपनियों को नए रास्ते खोजने पर मजबूर किया है और एआई में नैतिक मूल्यों को शामिल करने की कोशिश कर रही है।

बदल रही है सिलिकॉन वैली की सोच

आपने गौर किया होगा कि अब तक टेक कंपनियां धर्म से दूरी बनाती रही है। इससे दूरी बनाकर चलना ही बेहतर समझती रही है। सिलिकॉन वैली में तकनीक और धर्म को अलग-अलग माना जाता था। लेकिन अब यह सोच बदलता हुआ दिख रहा है। कंपनियों को लग रहा है कि केवल कोड और डेटा से नैतिकता नहीं सिखाई जा सकती। समाज और संस्कृति की समझ भी जरूरी है।

READ MORE- iPhone यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस हफ्ते मिलेंगे 3 बड़े फीचर्स

नैतिक नियम तय करना आसान नहीं

इस बैठक में की गई पहल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अलग-अलग धर्मों की अपनी मान्यताएं हैं। सभी के विचार एक जैसे नहीं होते। ऐसे में एआई  के लिए समान नैतिक नियम बनाना आसान नहीं माना जा रहा। कुछ जानकारों को इस बात की चिंता हो रही है कि इससे एआई के फैसलों में पक्षपात आ सकती है। इसके बावजूद कंपनियां इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एंथ्रोपिक  पहले ही अपने एआई  चैटबॉट क्लाउड  के लिए नैतिक सिद्धांत तैयार कर चुकी है।

READ MORE- “क्या देखें?” की टेंशन खत्म! Netflix ला रहा है स्मार्ट AI वॉइस सर्च

भविष्य में और बढ़ सकती है ऐसी पहल

इस बैठक के बाद तकनीक और धर्म का यह नया मेल अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन चुका है। आने वाले समय में इसका असर नीतियों और उसके इस्तेमाल पर भी दिखाई दे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

LayerZero Fallout Pushes $2B Crypto Protocols to Chainlink
Previous Story

2 अरब डॉलर के क्रिप्टो प्रोटोकॉल्स ने LayerZero से बनाई दूरी

Desi Bling trailer out_ Karan Kundrra, Tejasswi Prakash have a huge fight as they build a new life in Dubai
Next Story

Desi Bling में करण-तेजस्वी का बड़ा झगड़ा, VIDEO VIRAL

Latest from Artificial Intelligence

महाराष्ट्र बनेगा AI हब, 1.5 लाख नौकरियों पर सरकार का फोकस

Maharashtra AI Policy: महाराष्ट्र सरकार अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र

Don't Miss