चीन के AI बाजार में बड़ी एंट्री चाहते हैं Jensen Huang

चीन के AI बाजार में बड़ी एंट्री चाहते हैं Jensen Huang

5 mins read
1 views
May 14, 2026

US China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर तकनीक की प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। इसी बीच, Elon Musk और Jensen Huang अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चीन दौरे पर पहुंचे हैं। 13 मई को यह प्रतिनिधिमंडल खास बातचीत के लिए चीन रवाना हुआ, जहां ट्रंप की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping से होने वाली है।

बताया गया है कि जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) का नाम पहले इस बिजनेस डेलिगेशन में शामिल नहीं था, लेकिन बाद में अलास्का के एंकोरेज में ईंधन भरने के दौरान वह Air Force One में शामिल हुए। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि AI और चिप तकनीक इस बैठक का बड़ा मुद्दा हो सकती है।

क्या चीन दौरा बदल देगा Nvidia और AI बाजार का भविष्य? जानें क्यों ट्रंप के साथ चीन पहुंचे एलन मस्क और जेन्सेन हुआंग की यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है।

READ MORE: Elon Musk बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर

क्यों अहम है Jensen Huang की मौजूदगी?

Nvidia दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में गिनी जाती है और चीन उसका एक बड़ा बाजार रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर Jensen Huang के साथ यात्रा करने को सम्मान की बात बताया और कहा कि वह चीन से बाजार को और खोलने की अपील करेंगे, ताकि अमेरिकी कंपनियां वहां बेहतर तरीके से काम कर सकें। Nvidia के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है कि Jensen Huang राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण पर इस दौरे में शामिल हुए हैं और उनका उद्देश्य अमेरिकी प्रशासन के लक्ष्यों को समर्थन देना है।

READ MORE: Elon Musk ने रिजेक्ट कैंडिडेट्स से क्यों मांगी माफी?

Nvidia के कारोबार पर पड़ सकता है असर

Jensen Huang लंबे समय से चीन में Nvidia चिप्स की पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं चीन भी अपनी घरेलू चिप तकनीक विकसित करने में तेजी दिखा रहा है। मार्च में Jensen Huang ने बताया था कि Nvidia ने चीन के लिए अपने हाई-एंड H200 AI chips का प्रोडक्शन फिर से शुरू कर दिया है। इससे पहले अमेरिकी सुरक्षा चिंताओं के कारण इन चिप्स की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि बाद में कुछ निर्यात प्रतिबंधों में ढील दी गई।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

ये 5 स्मार्टफोन हैं टॉप बेस्ट, कीमत 10 हजार से भी कम

Latest from Artificial Intellience

Don't Miss