Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।
क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?
इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।
कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट
क्रिप्टो बाजार (Crypto News Today) का कुल मूल्य यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर करीब 2.66 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया। यह करीब 1% की गिरावट को दिखाता है। हालांकि, बाजार में ट्रेडिंग जारी रही और वॉल्यूम ठीक-ठाक बना रहा, लेकिन निवेशकों के बीच अनिश्चितता साफ नजर आई।
बिटकॉइन 80,000 डॉलर के नीचे पहुंचा
महंगाई के मजबूत आंकड़ों, के बाद Bitcoin पर दबाव बढ़ गया। निवेशकों को डर है कि अगर ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहीं तो जोखिम वाले निवेशों पर असर पड़ सकता है। इसी बीच Bitcoin 80,000 डॉलर के अहम स्तर से नीचे चला गया। हालांकि, लंबे समय के निवेशक अभी भी Bitcoin को महंगाई से बचाव का एक मजबूत विकल्प मान रहे हैं। पिछले 24 घंटों में Bitcoin की कीमत 79,000 डॉलर से 81,000 डॉलर के बीच कारोबार करती रही।
Ethereum और दूसरे कॉइन्स का हाल
Ethereum में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। इसकी कीमत करीब 2,250 डॉलर से 2,300 डॉलर के बीच बनी रही। दूसरी तरफ, कुछ कॉइन्स जैसे XRP ने क्षेत्रीय एक्सचेंजों पर अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, मीम कॉइन्स (Meme Coins) और कई मिड-कैप टोकन्स (Mid-Cap Tokens) में कमजोरी देखने को मिली।
READ MORE: अमेरिका में Crypto कानून पर बड़ा कदम, 14 मई अहम
Bitcoin ETF में बड़ी निकासी
क्रिप्टो निवेश से जुड़े Bitcoin ETF में हाल के दिनों में करीब 635 मिलियन डॉलर की निकासी दर्ज की गई, जो कई हफ्तों में सबसे बड़ी मानी जा रही है। खास बात यह है कि BlackRock के IBIT ETF से अकेले करीब 285 मिलियन डॉलर निकाले गए। इसे निवेशकों की छोटी अवधि की सतर्कता के तौर पर देखा जा रहा है।
READ MORE: दक्षिण कोरिया की BDACS और Aptos Foundation की बड़ी साझेदारी
रेगुलेशन और बड़ी कंपनियों की पहल से उम्मीद
अमेरिका में CLARITY Act को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अमेरिकी सीनेट बैंकिंग कमेटी ने इस बिल का 309 पेज का पूरा दस्तावेज जारी किया है। इस कानून का मकसद क्रिप्टो बाजार के लिए साफ नियम तय करना है। वहीं, वित्तीय कंपनी Charles Schwab ने अपने ग्राहकों के लिए सीधे Bitcoin और Ethereum ट्रेडिंग शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, जापान की कंपनी Metaplanet ने पहली तिमाही में 251% राजस्व वृद्धि दर्ज की है और कंपनी अब 40,000 BTC से ज्यादा होल्ड कर रही है
