22 मई को लॉन्च होगा Realme 16T 5G, मिलेगा फीचर्स

22 मई को लॉन्च होगा Realme 16T 5G, मिलेगा फीचर्स

6 mins read
6 views
May 14, 2026

Realme 16T Launch Date: स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि यह फोन 22 मई को भारत में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन Realme 16 सीरीज का चौथा मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ को पेश कर चुकी है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है। लॉन्च के बाद ग्राहक इस फोन को Flipkart और Realme India ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

Realme 16T 5G भारत में 22 मई को लॉन्च होने जा रहा है, जानिए इसकी 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, डिजाइन और संभावित फीचर्स की पूरी जानकारी।

तीन रंगों में मिलेगा नया फोन

Realme 16T 5G को कंपनी तीन आकर्षक रंगों में लॉन्च करेगी। इसमें Starlight Black, Starlight Red और Blue कलर ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी इस फोन को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर ला रही है जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ अच्छी बैटरी और तेज परफॉर्मेंस चाहते हैं।

8000mAh बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक चल सकता है। अगर आप गेम खेलना पसंद करते हैं तो इसमें 14.3 घंटे तक गेमिंग का सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है।

इसके अलावा, फोन में 34 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और 21.9 घंटे तक नेविगेशन का सपोर्ट भी मिल सकता है। कंपनी का यह भी कहना है कि इसकी बैटरी करीब 7 साल तक अच्छी स्थिति में टिक सकती है।

READ MORE: Flipkart सेल में धमाका, स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट

फास्ट चार्जिंग और खास फीचर्स

फोन में 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग दी जाएगी, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी। साथ ही बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो इसे और उपयोगी बना सकते हैं।

डिजाइन और कैमरा कैसा होगा?

टीजर के मुताबिक, फोन में फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा, LED फ्लैश और एक छोटा सेल्फी मिरर भी दिया जाएगा। फोन की मोटाई सिर्फ 8.8mm होगी, जिससे यह काफी स्लिम नजर आ सकता है।

READ MORE: Flipkart-Amazon समर सेल: सस्ते दाम पर खरीदें iPhone 17

प्रोसेसर और बाकी जानकारी

लिस्टिंग के अनुसार, Realme 16T 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU और कम से कम 8GB RAM मिल सकती है। यह फोन Android 16 पर काम करेगा। हालांकि, कैमरा, डिस्प्ले, स्टोरेज और कीमत की पूरी जानकारी लॉन्च के दिन सामने आएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

CNG के बढ़े दाम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, नया रेट लागू
Previous Story

CNG के बढ़े दाम ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, नया रेट लागू

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें
Next Story

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Latest from Business

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss