smart tv buying guide refresh rate important feature india tips

स्मार्ट टीवी खरीदना है? देखें जरूरी फीचर

6 mins read
1 views
May 1, 2026

Smart TV Buying Guide: आज के समय में स्मार्ट टीवी सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि घर का पूरा एंटरटेनमेंट सिस्टम बन गया है। ऐसे में नया टीवी खरीदते समय एक बहुत जरूरी फीचर को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। यह फीचर Refresh Rate है।

नया स्मार्ट टीवी लेते समय 120Hz या ज्यादा Refresh Rate वाला मॉडल चुनना बेहतर होता है, जिससे तेज और साफ विजुअल अनुभव मिलता है।

Refresh Rate क्या होती है?

Refresh Rate का मतलब होता है कि टीवी की स्क्रीन एक सेकंड में कितनी बार अपनी तस्वीर को अपडेट करती है। इसे Hertz में मापा जाता है। टीवी एक सेकंड में कितनी नई इमेज दिखा रहा है, वही रिफ्रेश रेट है। आज भी कई बेसिक स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलती है, लेकिन अब यह कम मानी जाती है इसलिए नया टीवी लेते समय 60Hz वाले मॉडल से बचना बेहतर होता है।

ज्यादा Refresh Rate के फायदे

अगर टीवी में हाई Refresh Rate होती है, तो देखने का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्क्रीन पर ब्लर कम होता है और तस्वीरें ज्यादा साफ दिखती हैं। इससे आंखों पर भी कम दबाव पड़ता है, जिससे लंबे समय तक टीवी देखना आसान हो जाता है।

अगर आप खेल देखना पसंद करते हैं तो हाई Refresh Rate आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव देती है। तेज एक्शन वाले मैच भी साफ और स्मूद दिखते हैं। वहीं, गेमिंग करने वालों के लिए यह फीचर बहुत जरूरी है, क्योंकि यह इनपुट लैग को कम करता है और गेम को ज्यादा तेज और रिस्पॉन्सिव बनाता है। इसलिए 120Hz, 144Hz या 165Hz रिफ्रेश रेट वाले टीवी बेहतर माने जाते हैं।

READ MORE: अब स्मार्ट टीवी, फ्रिज और कार भी करेंगे पेमेंट, जानें पूरी जानकारी

स्मार्ट टीवी लेते समय क्या देखें

टीवी खरीदते समय सिर्फ रिफ्रेश रेट ही नहीं, बल्कि कुछ और चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आपको ज्यादा ऐप्स इस्तेमाल करनी हैं तो ज्यादा RAM वाला टीवी चुनें। हमेशा नए मॉडल का टीवी लें और 3 साल से पुराने मॉडल से बचें। टीवी का साउंड आउटपुट भी जरूरी होता है, इसलिए कम से कम 30W साउंड आउटपुट वाला मॉडल लें। अगर आप बेहतर आवाज चाहते हैं तो टीवी के साथ साउंडबार लेना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

READ MORE: घर बैठे FREE में ऐसे देखें दुनियाभर के टीवी चैनल

सही टीवी क्यों जरूरी है

आज हर घर में स्मार्ट TV एक जरूरत बन गया है। ऐसे में, सही फ़ीचर्स वाला TV चुनना आपके देखने के अनुभव को काफ़ी बेहतर बना सकता है। खास तौर पर, रिफ़्रेश रेट एक ऐसा फ़ीचर है जो आपके देखने और गेमिंग, दोनों अनुभवों को पूरी तरह से बदल सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ps plus may free games
Previous Story

PS Plus मई Free Games: FC 26, Wuchang, Nine Sols आएंगे

Latest from Home appliances

Don't Miss