घर बैठे FREE में ऐसे देखें दुनियाभर के टीवी चैनल

घर बैठे FREE में ऐसे देखें दुनियाभर के टीवी चैनल

4 mins read
1K views
October 16, 2025

International TV Channels Free: अब आप घर बैठे दुनिया के किसी भी देश के टीवी चैनल बिलकुल फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए आपको किसी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी और न ही कोई ऐप डाउनलोड करनी होगी। बस एक वेबसाइट की मदद से आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर न्यूज, स्पोर्ट्स, म्यूजिक या एंटरटेनमेंट चैनल देख सकते हैं।

दुनिया भर के टीवी चैनल अब आपके मोबाइल या लैपटॉप पर फ्री में। न्यूज, स्पोर्ट्स, और एंटरटेनमेंट चैनल देखने के लिए बस TV Garden वेबसाइट खोलें और अपने पसंदीदा देश का चैनल चुनें।

Free टीवी चैनल कैसे देखें

मान लीजिए आपको अमेरिका का स्पोर्ट्स चैनल, कोरिया का ड्रामा या जापान का न्यूज चैनल देखना है तो इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में ब्राउजर खोलें। ब्राउजर में TV Garden सर्च करें और लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आप TV Garden के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।

READ MORE: हैक हुआ Comet AI ब्राउजर! ऐसे शिकार हुआ Perplexity का एजेंट

अपनी पसंद का देश चुनें

होम पेज पर आपको एक नक्शा दिखेगा जिसमें अलग-अलग देशों को रंगों से दिखाया गया है। आप नक्शा पर क्लिक करके अपना पसंदीदा देश चुन सकते हैं। इसके अलावा, आप देश का नाम सर्च करके चुन सकते हैं।

READ MORE: Opera ने लॉन्च किया Neon AI ब्राउजर, ब्राउजिंग होगी और स्मार्ट

टीवी चैनल चुनें और देखें

जैसे ही आप किसी देश को चुनेंगे, वहां चलने वाले सभी टीवी चैनल्स की लिस्ट खुल जाएगी। हर चैनल के सामने उसकी भाषा भी लिखी होगी, ताकि आप आसानी से अपना पसंदीदा चैनल चुन सकें। अब बस जिस चैनल को आप देखना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। चैनल तुरंत आपकी स्क्रीन पर लाइव चलना शुरू हो जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bank of England ने कहा, Stablecoin प्रतिबंध होंगे अस्थायी
Previous Story

Bank of England ने कहा, Stablecoin प्रतिबंध होंगे अस्थायी

TRAI ने डिजिटल कनेक्टिविटी फ्रेमवर्क के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की
Next Story

TRAI ने डिजिटल कनेक्टिविटी फ्रेमवर्क के लिए लोगो डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की

Latest from Entertainment

Don't Miss