ps plus may free games

PS Plus मई Free Games: FC 26, Wuchang, Nine Sols आएंगे

4 mins read
1 views
May 1, 2026

Ps Plus May 2026 Games: मई में गेमिंग पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Sony Interactive Entertainment ने PlayStation Plus के लिए इस महीने तीन नए मंथली गेम्स की घोषणा की है। ये सभी गेम्स 5 मई से सभी मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

PlayStation Plus के मई में मंथली गेम्स में EA Sports FC 26, Wuchang: Fallen Feathers और Nine Sols शामिल हैं, जो 5 मई से सभी मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे।

इस महीने का गेम्स पैक

इस बार का लाइनअप काफी दिलचस्प है क्योंकि इसमें फुटबॉल, एक्शन और 2D फाइटिंग तीनों तरह के गेम शामिल हैं। इस महीने के गेम्स हैं EA Sports FC 26, Wuchang: Fallen Feathers और Nine Sols

EA Sports FC 26 सबसे बड़ा आकर्षण

EA Sports FC 26 इस महीने का सबसे बड़ा गेम है। Sony ने इसे ‘The club is yours’ थीम के साथ पेश किया है। इसमें 20,000 से ज्यादा खिलाड़ी, 750 से अधिक क्लब और नेशनल टीमें, 120 से ज्यादा स्टेडियम और 35 लीग मिलती हैं। इसके साथ PlayStation Plus यूजर्स को एक खास Icons Pack भी दिया जाएगा।

Wuchang: Fallen Feathers की कहानी

Wuchang: Fallen Feathers एक डार्क एक्शन RPG गेम है। इसमें खिलाड़ी Wuchang नाम की महिला पाइरेट वॉरियर की कहानी देखते हैं, जो मिंग राजवंश के अंतिम समय में अपनी याददाश्त खोकर जागती है। गेम में ‘Feathering’ नाम की बीमारी है, जो लोगों को मॉन्स्टर बना देती है।

READ MORE: Xbox Game Pass Ultimate सस्ता, जानें नई कीमत और अपडेट

Nine Sols का खास गेमप्ले

Nine Sols एक 2D एक्शन प्लेटफॉर्मर गेम है। इसमें हैंड-ड्रॉन ग्राफिक्स हैं और इसका कॉम्बैट सिस्टम Sekiro जैसा डिफलेक्शन बेस्ड है। इसमें टाइमिंग और धैर्य बहुत जरूरी है, क्योंकि हर लड़ाई चुनौतीपूर्ण होती है।

पुराने गेम्स जल्द हटेंगे

ध्यान देने वाली बात यह है कि अप्रैल के गेम्स जैसे Lords of the Fallen, Tomb Raider I-III Remastered और Sword Art Online Fractured Daydream केवल 4 मई तक ही मिलेंगे। इसके बाद ये हट जाएंगे।

READ MORE: GTA 6 लॉन्च और कीमत को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह

कुल मिलाकर गेमिंग पैक

इस महीने का PlayStation Plus लाइनअप बैलेंस्ड है। इसमें फुटबॉल, डार्क एक्शन और 2D फाइटिंग तीनों तरह के गेम शामिल हैं, जिससे हर तरह के गेमर्स को कुछ न कुछ नया खेलने को मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

youtube picture in picture feature global rollout mobile update
Previous Story

YouTube अब हर स्क्रीन पर रहेगा, ऐप छोड़ने पर भी चलेगा

Latest from Gaming

Don't Miss