Sunjay Kapur property dispute: संजय कपूर की मौत के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अब बड़े कानूनी विवाद में घिर गई है। यह मामला उनके परिवार के भीतर ही गहराता जा रहा है। एक तरफ उनकी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर है तो वहीं, दूसरी तरफ उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा कपूर है। इस मामले में करिश्मा कपूर के बच्चे कियान और समायरा कपूर ने आरोप लगाया है कि प्रस्तुत की गई वसीयत संदिग्ध है। तो आइए जानते हैं इस मामले हाई- प्रोफाइल मामले में क्या सब हुआ।
बॉलीवुड की जानेमाने अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों और Priya Sachdeva Kapur के बीच विरासत को लेकर विवाद, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश। जानें यहां।
संपत्तियों की सूची पर सवाल
उनका कहना है कि कोर्ट के सामने जो संपत्तियां प्रस्तुत की गई है उनमें कई अहम संपत्तियों को शामिल नहीं किया गया है। खास तौर पर महंगे पोलो घोड़े, लग्जरी घड़ियां और अन्य कीमती चीजें सूची से बाहर बताई गई हैं। बच्चों ने यह भी दावा किया है कि कई बड़ी अचल संपत्तियां और महंगी पेंटिंग्स को जानबूझकर छुपाया गया है। कोर्ट में दी गई सूची अधूरी है। यह संपत्ति का सही ब्योरा पेश नहीं करती।
READ MORE- नो वे, ब्रो! …. एक बार फिर साथ आएं समय और रणवीर, VIDEO VIRAL
कोर्ट का सख्त रुख
Delhi High Court ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए साफ कहा कि संपत्तियों को सुरक्षित रखना जरूरी है। अदालत ने अंतरिम आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत किसी भी संपत्ति को बेचा नहीं जा सकता और बैंक खातों पर भी रोक लगा दी गई है। अदालत ने यह भी कहा कि वसीयत को लेकर उठे संदेह को दूर करने की जिम्मेदारी प्रिया कपूर पर है। कोर्ट के अनुसार, शुरुआती तौर पर बच्चों के आरोपों में दम नजर आता है। यदि वसीयत बाद में गलत साबित होती है, तो बिना कार्रवाई के यह अन्याय होगा।
READ MORE- ‘द फैमिली मैन 4’ में खुलेगा लोनावाला का राज, मनोज बाजपेयी ने दिया हिंट
मौत के बाद उठे सवाल
यह विवाद पत्नी और बच्चों तक ही सीमित नहीं है। इसमें रानी कपूर और मंदिरा कपूर भी शामिल हैं। परिवार के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। जिससे मामला और उलझता जा रहा है। संजय कपूर की मौत पिछले साल लंदन में पोलो खेलते समय हुई थी। शुरुआत में हार्ट अटैक बताया गया। लेकिन बाद में अन्य संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। हालांकि, ब्रिटिश मेडिकल रिपोर्ट ने इसे प्राकृतिक कारणों से हुई मौत बताया।
