Dogecoin price surge: क्रिप्टो बाजार में अचानक एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। Bitcoin की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वहीं. Dogecoin बड़ी तेजी से आगे निकलता हुआ दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में इस कॉइन ने करीब 10 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है। इसके पीछे कीमत नहीं ट्रेडर्स की सोच और जोखिम लेने की बढ़ती इच्छा भी साफ नजर आ रही है।
डोजीकॉइन में 10 प्रतिशत की तेजी, फ्यूचर्स ओपन इंटरेस्ट रिकॉर्ड स्तर पर, जानें क्या है इस रैली के पीछे की वजह।
फ्यूचर्स मार्केट में बढ़ी हलचल
अभी भी DOGE में तेजी को लेकर फ्यूचर्स मार्केट से बड़ा संकेत मिल रहा है। ओपन इंटरेस्ट इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। ओपन इंटरेस्ट का मतलब होता है कि कितने कॉन्ट्रैक्ट अभी एक्टिव हैं। जब यह आंकड़ा बढ़ता है, तो इसका मतलब है कि नए पैसे बाजार में आ रहे हैं। इस समय डोजी फ्यूचर्स में 15.36 अरब टोकन का ओपन इंटरेस्ट दर्ज किया गया है। इसे साफ है कि ट्रेडर्स जोखिम लेने के लिए बिल्कुल तैयार है। अगर थोड़ा डेटा पर गौर करें तो डोजी की कीमत 11 सेंट के ऊपर गई थी। अभी 0.105 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है। दूसरी तरफ, बिटकॉइन 79,000 डॉलर के ऊपर जाने के बाद अब 76,000 डॉलर के नीचे फिसल गया है।
तेजी के साथ बढ़ा जोखिम
कहा जाता है कि जब कीमत और ओपन इंटरेस्ट दोनों साथ बढ़ते हैं, तो यह बुलिश संकेत माना जाता है। यानी नए निवेशक मार्केट में आ रहे हैं। लेकिन इसमें खतरा भी छिपा होता है। अगर ट्रेंड अचानक पलटता है, तो बड़े पैमाने पर लिक्विडेशन हो सकता है। इससे नफा और नुकसान दोनों का खतरा बना रहता है। इनता ही नहीं DOGE में यह तेजी किसी एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है। कई बड़े एक्सचेंजों पर भारी ट्रेडिंग देखी जा रही है। Binance पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट दर्ज किया गया है।
READ MORE- जापान की दिग्गज Rakuten ने लॉयल्टी पॉइंट्स को XRP पेमेंट में बदला
बड़े निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी
मार्केट में बड़े निवेशकों, यानी व्हेल्स की एक्टिविटी भी बढ़ी है। पिछले एक हफ्ते में उन्होंने 500 मिलियन से ज्यादा डोजी खरीदे हैं। ऑन-चेन डेटा भी मजबूत दिख रहा है। एक्टिव एड्रेस में करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बता दे कि डोजीकॉइन को हमेशा से एक मीम कॉइन के रूप में जाना जाता रहा है। लेकिन इसकी कीमत अक्सर निवेशकों के सेंटिमेंट से तेजी से प्रभावित होती है। जब स्पॉट खरीदारी, फ्यूचर्स ट्रेडिंग और रिटेल निवेश एक दिशा में जाते हैं, तो कीमत तेजी से बढ़ती है।
READ MORE- AI पर अरबों का दांव, Meta को झटका, Alphabet ने मारी बाजी
Elon Musk फैक्टर फिर चर्चा में
एलन मस्क का नाम एक बार फिर डोजीकॉइन के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि उनके प्लेटफॉर्म X के पेमेंट सिस्टम में अभी DOGE को शामिल करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। फिर भी ट्रेडर्स उम्मीद लगा रहे हैं कि भविष्य में इसका इस्तेमाल हो सकता है। यही उम्मीद बाजार में जोश बनाए रखे हुए है।
DOGE की मौजूदा तेजी सिर्फ एक सामान्य उछाल नहीं है। इसके पीछे मजबूत ट्रेडिंग और बढ़ता भरोसा दिख रहा है। लेकिन यह बाजार अभी भी जोखिम से भरा हुआ है। ट्रेडर्स फिलहाल इसे बड़े मौके के रूप में देख रहे हैं। कितना स्थिर रहेगा यह तो आनेवाला वक्त बताएगा।
