YouTube TV Multiview: YouTube TV में एक बड़ा बदलाव शुरू किया है। Multiview फीचर को अब ज्यादा एडवांस बनाया जा रहा है। पहले यह फीचर काफी सीमित दायरे में उपयोग होता था। अब कंपनी इसे पूरी तरह कस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यूजर्स को अब अपनी पसंद के चैनल चुनने की आजादी मिलने लगी है।
YouTube TV का Multiview फीचर अब पूरी तरह कस्टम हो रहा है। यूजर्स अपनी पसंद के चैनल एक साथ देख सकेंगे।
पहले क्या था, अब क्या बदला
अब तक Multiview मुख्य रूप से स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए इस्तेमाल होता था। यूजर्स को पहले से तय चैनलों का ही सेट मिलता था। इससे विकल्प सीमित हो जाते थे। नए अपडेट के बाद यह स्थिति बदल रही है। अब ऑल चैनल विकल्प दिखने लगा है। इसके साथ ही स्पोर्ट्स, न्यूज़, मूवी और शोजस् जैसे अलग-अलग सेक्शन भी जोड़े गए हैं। इससे यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रीन सेट कर सकता है।
Reddit पर सामने आई जानकारी
इस नए फीचर की जानकारी सबसे पहले Reddit पर सामने आई। कई यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर किए। कुछ लोगों ने नई लेआउट की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इससे साफ है कि फीचर धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है। अभी यह सभी सब्सक्राइबर्स तक नहीं पहुंचा है। कुछ यूजर्स को यह सुविधा मिल चुकी है, जबकि बाकी लोग इंतजार कर रहे हैं।
READ MORE– हैकर्स के वार से पहले ही एयरटेल की ‘Claude Mythos’ डिजिटल किलेबंदी शूरू
कैसे करें इस्तेमाल
मल्टीव्यू का इस्तेमाल करना भी काफी आसान रखा गया है। यूजर को बस अपने रिमोट में नीचे की ओर प्रेस करना होता है। इसके बाद मल्टीव्यू ऑप्शन दिखाई देता है। वहां से अलग-अलग लाइव चैनल चुनकर एक ग्रिड में जोड़े जा सकते हैं। इससे एक ही स्क्रीन पर कई प्रोग्राम एक साथ देखना संभव हो जाता है।
READ MORE– ये 3 किताबें बढ़ाएंगी आपका AI स्किल्स, भविष्य होगा उजवल
Google की सोची- समझी प्लानिंग
यह अपडेट Google की उस प्लानिंग का हिस्सा है जिसमें वह चाहता है कि यूजर को अधिक से अधिक सुविधा मिले। कंपनी चाहती है कि दर्शकों को ज्यादा कंट्रोल मिले। साथ ही कंटेंट देखने का तरीका भी आसान और पर्सनल बने। आने वाले समय में यह फीचर लाइव टीवी स्ट्रीमिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है।
