ये 𝟯 किताबें बढ़ाएंगी आपका 𝗔𝗜 स्किल्स, भविष्य होगा उजवल

ये 3 किताबें बढ़ाएंगी आपका AI स्किल्स, भविष्य होगा उजवल

6 mins read
1 views
April 25, 2026

Best AI Books: आज के समय में AI तेजी से पूरी दुनिया के नौकरी बाजार को बदल रही है। इसी बदलाव की वजह से नौकरी करने वाले और नौकरी ढूंढने वाले लोगों के बीच भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत में एक बड़ा आंकड़ा सामने आया है कि करीब 84% नौकरी चाहने वाले लोग खुद को इस बदलते जॉब मार्केट के लिए तैयार नहीं मानते। AI ने नौकरी की जरूरतों, काम करने के तरीके और स्किल्स की मांग को पूरी तरह बदल दिया है।

AI के समय में करियर कैसे बनाएं? जानिए LinkedIn की 3 जरूरी किताबें जो आपको बदलते जॉब मार्केट में तैयार रहने में मदद करेंगी।

AI के समय में स्किल्स क्यों जरूरी हैं?

LinkedIn की एक्सपर्ट निराजिता बनर्जी का कहना है कि अब कंपनियां ऐसे लोगों को ज्यादा पसंद कर रही हैं जो जल्दी सीखते हैं, नए बदलावों को अपनाते हैं और हमेशा सीखने के लिए तैयार रहते हैं। उनके अनुसार, करियर ग्रोथ अचानक नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों से धीरे-धीरे बनती है इसलिए डर को छोड़कर सीखने की दिशा में आगे बढ़ना बहुत जरूरी है।

AI युग में मदद करने वाली 3 किताबें

LinkedIn ने तीन ऐसी किताबों की सिफारिश की है जो लोगों को AI के दौर में आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं।

Open to Work

यह किताब नौकरी ढूंढने वालों के लिए एक आसान और प्रैक्टिकल गाइड है। इसमें 30-60-90 दिन की योजना दी गई है, जिससे कोई भी व्यक्ति अपने करियर को सही दिशा दे सकता है। इसमें 5 जरूरी स्किल्स पर जोर दिया गया है। जैसे कि curiosity, courage, creativity, compassion और communication। इन्हें आज के समय में सफलता की सबसे जरूरी कुंजी माना गया है।

Tiny Experiments

Anne-Laure Le Cunff की यह किताब बताती है कि हमेशा बड़े लक्ष्य बनाने की बजाय छोटे-छोटे प्रयोग करना ज्यादा बेहतर होता है। यह किताब दिमाग की सीखने की क्षमता यानी neuroplasticity पर आधारित है। इसमें कहा गया है कि लगातार प्रयोग करने और जल्दी सीखने से करियर में तेजी से ग्रोथ मिलती है।

READ MORE: TOP 10: क्या बदल देंगे ये AI ग्लासेस आपकी जिंदगी?

Little Bets

Peter Sims की यह किताब बताती है कि बड़े और सफल आइडिया अक्सर छोटे और कम जोखिम वाले प्रयोगों से बनते हैं। Steve Jobs जैसे उदाहरणों से समझाया गया है कि बार-बार सीखना, गलतियों से सुधार करना और जल्दी बदलाव करना सफलता की असली चाबी है।

READ MORE: व्हाइट हाउस में AI की एंट्री: Mythos ने तोड़ा विरोध का घेरा

इंसानी स्किल्स अभी भी सबसे बड़ी ताकत

इन तीनों किताबों का सबसे बड़ा संदेश यह है कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, लेकिन इंसानी स्किल्स की जगह कोई नहीं ले सकता। AI काम को आसान और तेज बना सकती है, लेकिन यह empathy, creativity और communication जैसी मानवीय क्षमताओं को बदल नहीं सकती।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

inverter vs non inverter ac which should you buy guide
Previous Story

इन्वर्टर AC vs नॉन-इन्वर्टर AC: 2026 में कौन सा खरीदें?

Latest from Education