Google Photos Update: Google ने Google Photos के Android यूजर्स के लिए नया फेस टच अप टूल्स अपडेट जारी किया है। इस नए फीचर का मकसद फोटो को ज्यादा नेचुरल रखना है, न कि ओवर एडिट या नकली लुक देना। इस अपडेट में, यूज़र्स अब चेहरे की छोटी-मोटी कमियों, जैसे कि मुंहासे, डार्क सर्कल्स या लाइटिंग में असंतुलन को आसानी से ठीक कर सकते हैं। इसके लिए कई नए टूल दिए गए हैं। यूजर सिर्फ फोटो में चेहरे पर टैप करके स्लाइडर की मदद से बदलाव कर सकता है।
Google Photos में नया AI फेस एडिट फीचर आया है, जिससे फोटो को बिना नेचुरल लुक खराब किए आसानी से बेहतर बनाया जा सकता है।
नेचुरल लुक बना रहेगा
पहले कई एडिटिंग ऐप्स में ज्यादा फिल्टर लगाने से चेहरा बहुत ज्यादा बदला हुआ लगने लगता था, लेकिन इस नए फीचर में ऐसा नहीं होगा। बदलाव हल्के और बैलेंस्ड होंगे, जिससे फोटो असली और नेचुरल लगेगी।
READ MORE: इन 3 नए फीचर्स के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रहा iPhone 17 Pro
AI खुद करेगा एडिटिंग
इस टूल की सबसे खास बात यह है कि इसका AI अपने आप काम करता है। यह चेहरे, लाइटिंग और स्किन टोन का विश्लेषण करके इमेज को अपने आप एडिट कर देता है। इससे यूजर को हर चीज मैन्युअली एडिट नहीं करनी पड़ती और समय भी बचता है। यह टेक्नोलॉजी Magic Eraser और Portrait Light जैसी मौजूदा खूबियों को और भी बेहतर बनाती है। अब एडिटिंग ज़्यादा स्मार्ट और ऑटोमेटेड हो गई है।
READ MORE: Apple का नया क्रिएटिव सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च
बिना किसी एकस्ट्रा ऐप के मिलेगा फीचर
यह सभी टूल्स सीधे Google Photos के एडिटर में ही मिलेंगे। अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर उन Android डिवाइस पर काम करेगा, जो Android 9 या उससे ऊपर वर्जन पर चल रहे हों और जिनमें कम से कम 4GB RAM हो।
