ट्रंप का क्रिप्टो धमाका! 𝗠𝗲𝗺𝗲𝗰𝗼𝗶𝗻 𝗚𝗮𝗹𝗮 से हिल सकता है पूरा बिटकॉइन मार्केट

ट्रंप का क्रिप्टो धमाका! Memecoin Gala से हिल सकता है पूरा बिटकॉइन मार्केट

8 mins read
10 views
April 24, 2026

Trump memecoin galaक्रिप्टो मार्केट इस वक्त एक बड़े राजनीतिक और वित्तीय इवेंट की तरफ टकटकी लगाए देख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने आगामी TRUMP memecoin gala में भाषण देंने की की पुष्टि कर दी है। जिसके बाद से क्रिप्टो बाजार का माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है। बता दें कि यह इवेंट मार लोगो में शनिवार को आयोजित होनेवाली है। विशेषज्ञ इसे बाजार की दिशा तय करने वाला संभावित मोड़ बन गया है। क्योंकि यह साल का सबसे राजनीतिक रूप से चर्चित क्रिप्टो कार्यक्रम है।

ट्रंप के ट्रंप  मेमेकॉइन गाला में शामिल होने की पुष्टि के बाद क्रिप्टो मार्केट में हलचल बढ़ गई है। बिटकॉइन और अल्टकॉइन्स  पड़ सकता है असर।

Mar-a-Lago Gala को लेकर बढ़ी उम्मीदें और सस्पेंस खत्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में सिर्फ ट्रंप टोकन के टॉप होल्डर्स को एंट्री मिलेगी। वहीं, चुनिंदा टॉप निवेशकों को सीधे राष्ट्रपति से निजी मुलाकात का मौका भी दिया जाएगा। पहले इस इवेंट को लेकर संशय था कि ट्रंप इसमें शामिल होंगे या नहीं, लेकिन अब उनकी मौजूदगी की पुष्टि ने पूरे क्रिप्टो समुदाय का ध्यान इस ओर खींच लिया है।

राजनीतिक विवाद और आर्थिक हितों की बहस तेज

इस इवेंट ने निवेशकों के साथ- साथ अमेरिकी नीति-निर्माताओं का भी ध्यान खींचा है। कई सांसदों ने इसे संभावित हितों के टकराव  के रूप में देखा है। क्योंकि ट्रंप का ट्रंप मेमेकॉइन इकोसिस्टम में प्रत्यक्ष हिस्सेदारी में वित्तीय जुड़ाव बताया जा रहा है। क्रिप्टो को लेकर अमेरिकी सरकार की बदलती नीतियों और बढ़ती भागीदारी के बीच यह इवेंट अब एक संवेदनशील राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है।

बिटकॉइन बाजार में अनिश्चितता और दबाव

क्रिप्टो बाजार में फिलहाल स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। बिटकाइन एक सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है और वॉल्यूम भी कमजोर दिखाई दे रहा है। तकनीकी संकेत बताते हैं कि बाजार में अभी स्पष्ट दिशा नहीं है। किसी बड़े ट्रिगर का इंतजार है।  अगर इस इवेंट से सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो बिटकॉइन 78K डॉलर के ऊपर ब्रेक कर सकता है। लेकिन अगर बयान अस्पष्ट या निराशाजनक रहा, तो बाजार फिर से साइडवे या नीचे की तरफ जा सकता है।

READ MORE- Gold Rate 24 April: क्या है आपके शहर में सोने की कीमत?

ट्रंप का भाषण बन सकता है मार्केट का टर्निंग पॉइंट

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्रंप अपने भाषण में क्या कहते हैं। अगर वह क्रिप्टो रेगुलेशन या एडॉप्शन पर कोई ठोस संकेत देते हैं, तो यह पूरे बाजार में तेजी ला सकता है। लेकिन अगर बयान सामान्य या राजनीतिक रूप से संतुलित रहा, तो बाजार में केवल थोड़ी देर की तेजी के बाद फिर वही पुरानी स्थिति में देखने को मिल सकता है।

READ  MORE-  Tai Chang क्रिप्टो स्कैम पर अमेरिका का बड़ा दांव, 10 मिलियन इनाम घोषित

कई निवेशक पहले से ही वैकल्पिक अवसरों की तलाश

Bitcoin की सीमित अपसाइड क्षमता को देखते हुए कई निवेशक पहले से ही वैकल्पिक अवसरों की तलाश में हैं। Bitcoin Hyper जैसे प्रोजेक्ट बिटकॉइन के नेटवर्क को तेज और स्मार्ट बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह Layer 2 सॉल्यूशन के माध्यम से बेहतर स्पीड और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट जैसी सुविधाएं जोड़ने की कोशिश कर रहा है। जिससे बिटकॉइन सिर्फ एक स्टोर ऑफ वैल्यू नहीं बल्कि एक यूज़ेबल सिस्टम का हिस्सा बन सके।

अगले कुछ दिन यह तय करेंगे कि बाजार ब्रेकआउट की ओर जाएगा या फिर एक और एकीकरण के फेज में फंस जाएगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

TestGrid ने AI को बनाया आसान और भरोसेमंद, जीता अवॉर्ड
Previous Story

TestGrid ने AI को बनाया आसान और भरोसेमंद, जीता अवॉर्ड

Bollywood Comedy Drama
Next Story

Netflix पर गर्दा उ़़ड़ा रही राजकुमार राव की ‘Toaster’

Latest from Bitcoin

Don't Miss