Trump Hellhole Remark: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के विवादित बयान जिसमें उन्होंने भारत और चीन को पृथ्वी को हेलहोल कहा था। जिसपर भारत तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाए सोच-समझकर चुप्पी साधने का रास्ता चुना। उनकी इस परिपक्व कूटनीतिक रणनीति का संकेत माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने इस मुद्दे पर सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि हमने कुछ रिपोर्ट्स देखी हैं, बस इतना ही कहेंगे। यह बयान बताता है कि भारत ने इस विवाद को बढ़ाने के बजाय उसे ठंडा रखने की नीति अपनाई है। जिससे द्विपक्षीय रिश्तों पर असर न पड़े।
डोनाल्ड ट्रंप के ‘हेलहोल’ बयान पर भारत की संयमित प्रतिक्रिया ने कूटनीतिक संतुलन की नई मिसाल पेश की है। जानिए चुप्पी के मायने।
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
असल विवाद की जड़ Truth Social पर साझा किए गए एक पोस्ट से जुड़ी है। जिसमें ट्रंप ने अमेरिका में Birthright citizenship को लेकर सवाल उठाए। इस पोस्ट में दावा किया गया कि भारत और चीन से आने वाले लोग इस नीति का फायदा उठाकर अमेरिका में बस जाते हैं। लेकिन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई ठोस प्रमाण नहीं दिए हैं। ट्रंप के बयान ने अमेरिका में लंबे समय से चल रही नागरिकता बहस को फिर से हवा दे दी है। अमेरिका में यह मुद्दा हमेशा से राजनीतिक और कानूनी बहस का केंद्र रहा है। खासकर यह कि क्या जन्म के आधार पर नागरिकता देना जारी रहना चाहिए या नहीं।
ईरान का भारत-चीन के समर्थन में बयान
इस विवाद में ईरान ने खुलकर भारत और चीन का समर्थन किया। हैदराबाद स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों देशों को सभ्यता की जन्मस्थली बताया और ट्रंप के बयान को पलटते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और कूटनीतिक खींचतान जारी है। हाल ही में युद्धविराम जैसी स्थिति बनने के बावजूद Strait of Hormuz के आसपास अमेरिकी गतिविधियों को लेकर विवाद बना हुआ है। जिसे ईरान ने समझौते की भावना के खिलाफ बताया है।
READ MORE- US-Iran टेंशन का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली शुरू
प्रतिक्रिया नहीं, संतुलन प्राथमिकता
जानकारों की मानें तो भारत की संयमित प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि वह वैश्विक राजनीति में भावनात्मक प्रतिक्रिया के बजाय रणनीतिक संतुलन को प्राथमिकता देता है। भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई को देखते हुए, किसी भी तीखे बयान से बचना ही फिलहाल सबसे व्यवहारिक विकल्प मान रहा है। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि वैश्विक मंच पर शब्दों का चयन कितना अहम होता है। एक बयान अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।
यही वजह है कि भारत तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाए संयमित और संतुलित तरीके से अपने बात रखी है। जो कूटनीति की दुनिया में अक्सर ज्यादा प्रभावी साबित होती है।
