US Israel Iran War update: मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक तरफ सैन्य गतिविधियां तेज हो रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ कूटनीतिक कोशिशें भी जारी है। अमरिका, ईरान और इजराइल के बीच हालात काफी नाजुक बनी हुई है। पाकिस्तान और तुर्की बातचीत से मसला सुलझाने पर विशेष जोर दे रहे हैं।
Strait of Hormuz पर बढ़ते तनाव के बीच दुनिया की नजर US-Iran वार्ता पर। क्या Islamabad में होगी अगली बातचीत?
दो दिन में 10 जहाजो को रोकने के दावे
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच नई बातचीत होने की बात कही है। तो वहीं, तुर्की रचनात्मक अपील की बातचीत की है। United states central command की मानें तो ईरान से निकलनेवाले जहाजों पर सख्त निगरानी की जा रही है। दो दिन में 10 जहाजो को रोकने के दावे भी किए जा रहे है। उन्होंने यह जानकारी अपने एक्स के जरिए दी है। उनका यह भी कहना है कि नाकेबंदी शुरू होने के बाद से कोई जहाज आगे नहीं बढ़ा है।
ईरान की सीधी चेतावनी
अमेरिका के सख्ती के बाद ईरान ने अमेरिका के इस कार्रवाई पर कड़ा जबाव दिया है। देश के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े सैन्य सलाहकार ने चेतावनी दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के सैन्य सलाहकार Mohsen Rezaei ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वॉशिंगटन इस महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग पर पुलिसिंग जारी रखता है, तो तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य में US जहाजों पर हमला कर सकता है।
READ MORE- घाटे में डूबी एयर इंडिया, नए CEO की तलाश तेज
पाकिस्तान की नई पहल
तनाव के बीच बातचीत की कोशिशे को एकबार फिर हवा दी है। सेना प्रमुख आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के अधिकारियों के साथ तेहरान और वॉशिंगटन के बीच बातचीत के एक नए दौर की संभावना पर चर्चा की। इसका मकसद अमेरिका और ईरान के बीच नई बातचीत का रास्ता तैयार करना है। बताया जा रहा है कि एकबार फिर से शांतिवार्ता शुरू हो सकती है।
READ MORE– समुद्र में US का एक्शन! टैंकर को बीच रास्ते से टैंकरों की वापसी
इसके अलावा, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने यूएस और ईरान के बीच बातचीत जारी रहने को लेकर उम्मीद जताई है। साथ यह भी संभावनाएं जताई जा रही है कि अगली बातचीत भी इस्लामाबाद में होगी। इससे साफ है कूटनीति प्रयास अभी खत्म नहीं हुई है। यह जारी है।
