एक ही ETF में तीन बड़े क्रिप्टो दिग्गज, GSR ने लॉन्च किया जबरदस्त प्रोडक्ट

एक ही ETF में तीन बड़े क्रिप्टो दिग्गज, GSR ने लॉन्च किया जबरदस्त प्रोडक्ट

7 mins read
7 views
April 23, 2026

GSR Crypto Core3 ETF:  समय के साथ-साथ क्रिप्टो निवेश में बदलाव दिखने लगा है। अब निवेश कॉइन तक सिमटा हुआ नहीं है। वो इससे आगे निकलना चाहता है। इसके लिए नई रणनीतियां बनाई जा रही है। इसी कड़ी में GSR ने एक अलग तरह का ETF लॉन्च किया है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह कदम बाजार की बढ़ती मांगों को देखकर उठाया गया है।  इस नए फंड का नाम GSR Crypto Core3 ETF है। यह ETF  BESO टिकर के तहत ट्रेड कर रहा है। इसमें तीन बड़े डिजिटल एसेट शामिल हैं। Bitcoin, Ethereum और Solana को एक ही पोर्टफोलियो में रखा गया है। यह इसे बाकी ETF से अलग बनाता है।

GSR ने पहला मल्टी-एसेट क्रिप्टो ETF किया लॉन्च! Bitcoin, Ethereum और Solana शामिल हैं और मिलेगा स्टेकिंग से कमाई का विकल्प भी…जानें विस्तार से।

सिंगल एसेट से आगे की सोच

अब तक ज्यादातर क्रिप्टो ईटीएफ एक ही एसेट पर आधारित थे। लेकिन यह नया फंड मल्टी-एसेट एप्रोच लेकर आया है। इससे निवेशकों को एक साथ कई ब्लॉकचेन इकोसिस्टम का एक्सपोजर मिलता है। यह तरीका जोखिम को संतुलित करने में मदद कर सकता है। इस ईटीएफ की सबसे खास बात इसका एक्टिव मैनेजमेंट है। फंड हर हफ्ते अपनी पोजिशन बदल सकता है। यह बदलाव रिसर्च और मार्केट सिग्नल के आधार पर होता है। इसका मकसद बेहतर रिटर्न हासिल करना है। साथ ही बाजार के उतार-चढ़ाव को संभालना भी है।

स्टेकिंग से कमाई का नया रास्ता

एक और बड़ा अंतर स्टेकिंग फीचर है। जहां संभव होगा, फंड अपने एसेट्स को स्टेक करेगा। इससे अतिरिक्त आय उत्पन्न की जाएगी। यानी निवेशक सिर्फ कीमत बढ़ने पर ही निर्भर नहीं रहेंगे। उन्हें एक तरह की यील्ड भी मिल सकती है। हालांकि, इस सुविधा की एक कीमत भी है। जीएसआर इस ईटीएफ पर 1 प्रतिशत मैनेजमेंट फीस लेगा। यह फीस एक्टिव मैनेजमेंट और स्टेकिंग जैसी सुविधाओं के बदले ली जा रही है। निवेशकों को रिटर्न के साथ लागत का भी ध्यान रखना होगा।

READ MORE- US-Iran टेंशन का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली शुरू

कंपनी का अनुभव और विस्तार

GSR के CEO Xin Song की माने तो यह प्रोडक्ट कंपनी के लंबे अनुभव का नतीजा है। कंपनी पहले से ही क्रिप्टो ट्रेडिंग और लिक्विडिटी में सक्रिय रही है। अब वह एसेट मैनेजमेंट सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यह लॉन्च क्रिप्टो मार्केट के परिपक्व होने का संकेत भी है। अब निवेशक ज्यादा व्यवस्थित और सुरक्षित विकल्प चाहते हैं। ऐसे में ETF जैसे स्ट्रक्चर उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं।

READ MORE- टोकनमैक्सिंग ट्रेंड ने वर्कप्लेस में बढ़ाई नई प्रतिस्पर्धा..छिड़ी नई बहस

सही समय पर लॉन्च

समय भी इस लॉन्च के लिए अहम है। धीरे-धीरे रेगुलेटरी स्थिति साफ हो रही है। निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। ऐसे में मल्टी-एसेट ईटीएफ की मांग बढ़ना स्वाभाविक है। यह निवेश को आसान और व्यवस्थित बनाता है। निवेशकों के लिए इसका सबसे बड़ा फायदा सरलता है। उन्हें अलग-अलग कॉइन खरीदने की जरूरत नहीं है। एक ही ETF के जरिए पूरा पोर्टफोलियो मिल जाता है। इससे समय और जोखिम दोनों की बचत होती है। आने वाले समय में ऐसे और प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Youth movie Netflix trending
Previous Story

6 करोड़ की फिल्म बनी OTT की किंग, ‘Youth’ ने सबको छोड़ा पीछे

ट्रंप ‘हेलहोल’ बयान के बाद भारत का मास्टरस्ट्रोक, दुनिया रह गई हैरान!
Next Story

ट्रंप ‘हेलहोल’ बयान के बाद भारत का मास्टरस्ट्रोक, दुनिया रह गई हैरान!

Latest from Bitcoin

Don't Miss