Sygnia Gartner 2026: जिस प्रकार से डिजिटल दुनिया तेजी से बदल रही है। उसी प्रकार से हर दिन नए साइबर खतरे भी सामने आ रहे हैं। अब सुरक्षा सिर्फ हमले के बाद की कार्रवाई नहीं रही। पहले से तैयारी करना जरूरी हो गया है। न जानें कब, कैसी, किस तरह की घटनाएं हो जाए कोई ठीक नहीं है। इसी बदलते माहौल में Sygnia को 2026 की Gartner Market Guide में प्रतिनिधि विक्रेता के रूप में जगह मिली है। यह उसकी बढ़ती विश्वसनीयता और विशेषज्ञता को दिखाता है।
साइबर सुरक्षा के बदलते दौर में Sygnia को मिला Gartner 2026 मार्के गाइड में मान्यता, जानें क्यों अहम है यह उपलब्धि।
इंसिडेंट रिस्पॉन्स का बदलता स्वरूप
इस रिपोर्ट में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। इंसिडेंट रिस्पॉन्स रिटेनर अब केवल इमरजेंसी सेवा नहीं रह गया है। यह एक सक्रिय सुरक्षा तंत्र बन चुका है। कंपनियां अब इसे पहले से अपनाने लगी हैं। ताकि किसी भी साइबर हमले के समय तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके। यह बदलाव साइबर सुरक्षा की सोच को पूरी तरह बदल रहा है। आज के समय में साइबर हमले ज्यादा आक्रमक और खतरनाक हो गए हैं। इसलिए केवल अलर्ट नहीं पूरी हमले की तरीका को समझना जरूरी हो गया है। उसके बाद सिस्टम को सुरक्षित तरीके से बहाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सिगनिया इस पूरे प्रोसेस में कंपनियों के साथ रहता है। शुरुआत से लेकर रिकवरी तक लगातार सपोर्ट देता है।
एकीकृत मॉडल से तेज और बेहतर प्रतिक्रिया
कई कंपनियां साइबर सुरक्षा के लिए अलग-अलग एजेंसियों पर निर्भर करती हैं। इससे काम में देरी होती है। कई बार समन्वय की कमी भी सामने आती है। सिगनिया इस समस्या को अलग तरीके से हल करता है। उसके अपने विशेषज्ञ सीधे काम करते हैं। इससे प्रक्रिया तेज होती है। जवाबदेही भी स्पष्ट रहती है और गुणवत्ता पर भी पूरा नियंत्रण बना रहता है।
READ MORE- Cyber Security में सबसे बड़ा धोखा! जब रक्षक निकला हमलावर
जटिल तकनीकी माहौल की चुनौती
कंपनी के सीडीओ Shoham Simon की माने तो आज का तकनीकी माहौल बहुत जटिल हो गया है। आईटी, क्लाउड और ओटी सिस्टम एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में किसी भी हमले को समझना और रोकना आसान नहीं होता। इसलिए तेज और सटीक निर्णय लेना बहुत जरूरी हो गया है। इसकी खासियत है कि यह क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में भी मजबूत पकड़ रखता है। साथ ही ओटी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेषज्ञता रखता है।
READ MORE- AI का खतरा बैंकिंग पर मंडराया! RBI ने दुनिया भर में बजाई चेतावनी की घंटी
हमले और रणनीतिक जरूरत
आज साइबर हमलों के कई रूप सामने आ रहे हैं। रैंसमवेयर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। नेशन-स्टेट स्तर के हमले भी चिंता का कारण बने हुए हैं। ऐसे में केवल तकनीकी समाधान काफी नहीं होता। नेतृत्व भी जरूरी होता है। सिगनिया इन दोनों पहलुओं पर काम करता है और संगठनों को संकट से बाहर निकालने में मदद करता है।
साइबर हमले से सुरक्षा अब केवल आईटी विभाग की जिम्मेदारी नहीं रह गई है। यह हर संगठन की प्राथमिक जरूरत बन चुकी है। इसलिए सिगनिया की तकनीक समय मांग के बनकर उभरी है।
