Cooling Coil Problem AC: अगर आपकी AC ठीक से सर्विस और डीप क्लीनिंग कराने के बाद भी ठंडी हवा नहीं दे रही है, तो इसकी वजह अक्सर कूलिंग कॉइल हो सकती है। यह एक बहुत ही जरूरी पार्ट होता है, जिसमें एवापोरेटर या कंडेनसर कॉइल शामिल होते हैं। इसे AC का दिल भी कहा जाता है क्योंकि यही हिस्सा गर्मी को ठंडक में बदलता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए, तो पूरी कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ जाती है और AC सही से काम नहीं करता।
डीप क्लीनिंग के बाद भी AC ठंडा नहीं कर रहा? जानें खर्च और जरूरी देखभाल के टिप्स।
AC ठंडा क्यों नहीं कर रहा?
कूलिंग कॉइल का काम कमरे की गर्म हवा को खींचकर ठंडी हवा में बदलना होता है। अगर यह कॉइल गंदी हो जाए, जंग लग जाए या इसमें कोई नुकसान हो जाए, तो AC सही तरह से ठंडक नहीं दे पाता। कई बार लोग सर्विस करवा लेते हैं, लेकिन फिर भी समस्या बनी रहती है क्योंकि असली दिक्कत कॉइल में होती है।
कॉइल खराब होने के लक्षण कैसे पहचानें?
- AC हवा देता है लेकिन ठंडी नहीं होता।
- इंडोर यूनिट में बर्फ जमने लगता है।
- पानी टपकना या बदबू आना शुरू हो जाता है।
- बिजली का बिल अचानक बढ़ जाता है।
- एयरफ्लो कमजोर हो जाता है या टर्बो ठीक से काम नहीं करता।
READ MORE: Samsung का नया AI फ्रिज ढूंढेगा फोन और कंट्रोल करेगा AC
समस्या ठीक करने में कितना खर्च आता है?
- डीप क्लीनिंग: अगर सिर्फ धूल और गंदगी जमी है, तो अच्छी सफाई से कूलिंग फिर से ठीक हो सकती है।
- गैस रिफिलिंग: अगर गैस लीक हो रही है, तो पहले लीकेज ठीक किया जाता है और फिर नई गैस डाली जाती है।
- कॉइल रिपेयर: छोटे लीकेज या हल्की डैमेज को वेल्डिंग या सीलिंग से ठीक किया जाता है।
- कॉइल रिप्लेसमेंट: अगर कॉइल पूरी तरह खराब हो जाए या जंग लग जाए, तो उसे बदलना पड़ता है। कीमत AC के ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करती है।
READ MORE: मरे हुए पिता से बातचीत कर रहा है ये इंसान
AC को खराब होने से कैसे बचाएं?
- गर्मी शुरू होने से पहले AC की सर्विस जरूर कराएं।
- हर महीने एयर फिल्टर साफ करें।
- बहुत कम तापमान पर AC को लगातार लंबे समय तक न चलाएं।
- वोल्टेज से बचाने के लिए स्टेबलाइज़र का इस्तेमाल करें।
