Facebook Creator Fast Track: इनदिनों टेक दिग्गजों की ओर से अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को खींचने की होड़ मची है। इसी बीच मेटा ने Facebook पर क्रिएटर्स के लिए नया Creator Fast Track प्रोग्राम शुरू कर अपना नाम सूची शामिल कर लिया है। Meta चाहता है कि बड़े और उभरते क्रिएटर्स Facebook पर सक्रिय हों। इसी सोच के साथ कंपनी ने कमाई, रीच और मोनेटाइजेशन को एक साथ जोड़ने की कोशिश की है। तो आइए जानते हैं कैसे यह कमाई में तेजी लाने वाली है।
Facebook ने Creator Fast Track प्रोग्राम किया लॉन्च, क्रिएटर्स को तीन महीने तक गारंटी पेमेंट और मिल सकती है ज्यादा रीच। जानिए कैसे करेगा काम।
हर महीने तय कमाई का दावा
कंपनी की माने तो योग्य क्रिएटर्स को तीन महीने तक तय भुगतान मिल सकता है। जिन क्रिएटर्स के पास दूसरे प्लेटफॉर्म पर 1 लाख फॉलोअर्स हैं, वे हर महीने 1,000 डॉलर तक कमा सकते हैं। वहीं 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को 3,000 डॉलर प्रति माह तक मिल सकते हैं। इसी वजह से माना जा रहा है कि यह अब तेज कमाई का जरिया बन सकता है।
Facebook पर नए लोगों के लिए खास मौका
कंपनी का कहना है कि Creator Fast Track खासकर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो Facebook पर नए हैं। या जो पहले सक्रिय थे और अब वापसी करना चाहते हैं। Meta ने इस प्रोग्राम को इस तरह बनाया है कि Instagram, TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स के क्रिएटर्स आसानी से Facebook पर नई शुरुआत कर सकें। मतलब, कंपनी बड़े फैंस फॉलोअर्स को ढूंढ रही है।
READ MORE- कंटेंट क्रिएटर्स की होगी बल्ले बल्ले, Picsart के AI एजेंट्स संभालेंगे पूरा काम
Reels को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
कंपनी Reels फोकस कर रही है ताकि क्रिएटर की रील्स ज्यादा लोगों तक पहुंचे और उसके फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ें। यह योजना सिर्फ तीन महीने की पेमेंट तक सीमित नहीं है। Meta इसमें कंटेंट मोनेटाइजेशन का जल्दी एक्सेस भी दे रहा है। वे रील्स, स्टोरी, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट से आय बना सकते हैं। 2025 में क्रिएटर्स को करीब 3 बिलियन डॉलर का भुगतान किया। जो पिछले साल से 35 प्रतिशत ज्यादा है। इनमें 60 प्रतिशत हिस्सा रील्स से जुड़ा था।
READ MORE- बिना अकाउंट के WhatsApp पर कैसे चैट करें, यहां जानें
अब देख सकेंगे कौन से व्यूज कितनी कमाई
Meta ने ऑरिजनल क्रिएटर्स के लिए नए परफॉर्मेंस मैट्रिक्स भी शुरू किए हैं। अब क्रिएटर्स देख सकेंगे कि कौन से व्यूज कमाई के लिए योग्य हैं। कौन से व्यूज से कमाई नहीं हो रही। इससे यह फर्क पड़ेगा कि क्रिएटर्स अब अंदाज से नहीं, डेटा देखकर फैसला ले सकेंगे। वे समझ पाएंगे कि किस तरह की पोस्ट बेहतर पैसा ला रही है।
ऐसे दिखा सकते हैं दिलचस्पी
Facebook Content Monetization अभी इन्वाइट ओनली है। फिर भी इच्छुक क्रिएटर्स ऐप के जरिए अपनी रुचि दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए पहले Professional Dashboard में जाना होगा। फिर Monetization टैब खोलना होगा। इसके बाद Content Monetization सेक्शन में जाकर Interest Form भरना होगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया Meta की तरफ से तय की जाएगी।
इस फीचर का मकसद स्पष्ट है कि वह कमाई का ऐसा मॉडल तैयार कर रही है जिससे क्रिएटर्स लंबे समय तक जुड़े रहें।
