कंटेंट क्रिएटर्स की होगी बल्ले बल्ले, Picsart के AI एजेंट्स संभालेंगे पूरा काम

कंटेंट क्रिएटर्स की होगी बल्ले बल्ले, Picsart के AI एजेंट्स संभालेंगे पूरा काम

7 mins read
125 views
March 19, 2026

Picsart Update: AI का दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहा है। टेक कंपनियां इसका भरपूर उपयोग करने में लग गई है। जिससे डिजिटल कंटेंट की दुनिया पूरी तरह बदलती हुई दिखाई देने लगी है। इस बदलाव दौर में एक और नाम शामिल हो गया है। नाम है Picsart । Picsart ने AI एजेंट मार्केटप्लेस लॉन्च किया है। अब क्रिएटर्स AI असिस्टेंट हायर कर सकते हैं। ये असिस्टेंट कई काम स्वयं करेंगे। इससे पहले की अपेक्षा काम काफी आसान होगा। समय की बचत भी होगी। छोटे क्रिएटर्स को भी फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं इस अपडेट के बाद कैसे बदल जाएगा काम का तरीका।

अब कंटेंट एडिटिंग और डिजाइनिंग होगी पहले से ज्यादा आसान…जानिए AI एजेंट्स खुद कैसे करेगा काम और क्रिएटर लेगा फैसला।

अब AI खुद करेगा डेली का काम

बता दें कि पहले हर काम क्रिएटर खुद ही करना पड़ता था। जिसके कारण इमेज एडिटिंग में समय लगता था। अलग प्लेटफॉर्म के लिए अलग साइज बनाना मुश्किल था। लेकिन यह इतना माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है। अब AI यह सब खुद करेगा। OpenClaw जैसे प्रोजेक्ट्स ने यह ट्रेंड बढ़ाया है। अब लोग ऑटोमेशन चाहते हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने यह नया अपडेट को जोड़ा है।

फैसले इंसान के, काम मशीन का

Picsart के CEO Hovhannes Avoyan ने इसे बड़ा बदलाव बताया है। उनका कहना है कि क्रिएटर अब ऑपरेटर नहीं रहेगा। वह सिर्फ दिशा तय करेगा और वास्तविक डेटा के आधआर पर पूरा प्लान AI बनाएगा। फिर काम पूरा करेगा। लेकिन कंट्रोल डिजाइनर या ऑपरेटर के हाथ में रहेगा। जैसे ही वो आदेश देगें AI उसका पालने करते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुड जाएगा। इससे क्रिएटिव सोच को ज्यादा समय मिलेगा।

READ MORE- Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत

चार एजेंट, अलग-अलग काम

कंपनी ने चार एजेंट लॉन्च किए हैं। जिसे हर सप्ताह नए स्पेशलाइज्ड एजेंट के हिसाब से जोड़े जाएगें। इनमें Flair, Resize Pro, Remix और Swap का नाम शामिल है। इन सबों सबसे ज्यादा एडवांस Flair एजेंट को माना जा रहा है। यह Shopify  के जुड़ता है। फिर स्टोर मालिक के लिए बतौर असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह डेटा देखकर सुझाव देता है। Resize Pro कंटेंट को सही साइज में बदलता है। Remix स्टाइल बदलता है। Swap बैकग्राउंड एडिट करता है। सबसे बडी बात यह है कि यूजर्स अब इन एजेंट्स से WhatsApp और Telegram पर भी बात कर सकते हैं। काम कहीं से भी किया जा सकता है।

READ MORE-  मैं Apple से ‘प्यार’ करता हूं… Video में देखें टिम कुक ने क्यों कहा ऐसा?

चैट से कंट्रोल और सेफ्टी फीचर

कहा यह भी जा रहा है कि आनेवाले दिनों में यह सुविधा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो सकता है। लेकन कुछ खतरा भी। यह कभी कभार गलत रिजल्ट भी दे सकता है। लेकिन यूज़र कंट्रोल रख सकता है। वह हर काम पर मंजूरी दे सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि यह अन्य टूल्स की तरह एक फ्री प्लान भी देता है। जिसमें हर एआई क्रेडिट सीमित होते हैं। इसके लिए 10 डॉलर प्रति महीने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तौर पर चुकाना होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

सैम ऑल्टमैन ने पुराने कोडर्स को किया सलाम
Previous Story

सैम ऑल्टमैन ने पुराने कोडर्स को किया सलाम

Meta के Manus ने किया नया डेस्कटॉप ऐप लॉन्च
Next Story

Open Claw को टक्कर देने उतरा Meta का Manus ऐप

Latest from Latest news

microsoft confirms windows shell exploitation cve 2026 32202

माइक्रोसॉफ्ट ने माना, हैकर्स कर रहे हैं आपके सिस्टम में सेंधमारी!

Windows Shell Vulnerability: माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी हालिया एडवाइजरी में बड़ा बदलाव करते हुए माना है कि CVE-2026-32202 नामक सुरक्षा खामी का एक्टिव एक्सप्लॉइटेशन हो
russian superyacht breaches strait of hormuz iran war update

पुतिन-ईरान की ‘सीक्रेट डील’? अमेरिकी नौसेना को ठेंगा दिखाकर जलडमरूमध्य से पार हुआ रूसी यॉट

Russian superyacht breaches strait of Hormuz:  मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका के बीच और होर्मुज जलडमरूमध्य Strait of Hormuz की नाकाबंदी के
crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss