Meta Forum app: चर्चित टेक दिग्गज Meta ने चुपचाप एक नया Forum ऐप लॉन्च किया है। मेटा अपने फेसबुक ग्रुप्स के जरिए यूजर्स के अनुभव को बदलना चाहता है। इसे और व्यवस्थि ढंग से करना चाहता है। इस बदलाव के बाद अब ग्रुप्स में होने वाली चर्चाएं, सुझाव और सवाल-जवाब सीधे एक डेडिकेटेड ऐप में दिखाई देंगे, जिससे यूजर्स को जरूरी जानकारी ढूंढना आसान होगा। तो आइए जानते हैं और विस्तार से।
मेटा का Forum ऐप फेसबुक ग्रुप की चर्चाओं और सलाह को एक अलग डेडिकेटेड प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश है। जानें यूजर्स के लिए कितना है खास।
रेडिट जैसी कम्युनिटी फील देने की कोशिश
बता दें कि इस फोरम का डिजाइन Reddit के डिस्कशन प्लेटफॉर्म से मिलता- जुलता प्रतीत हो रहा है। लेकिन यहां यूजर्स अपने अलग- अलग रूचियों के हिसाब से यहां यूजर्स अलग-अलग रुचियों और निश टॉपिक के आधार पर बातचीत देख सकते हैं। इस फोरम को फेसबुक के गैदरिंग वाली मुख्य फीड से अलग रखा गया है। ताकि यह सिर्फ और सिर्फ कम्यूनिटी डिस्कशन रेकमेन्डेशन पर रखा गया है।
एआई बनेगा सबसे बड़ा हथियार
इस फोरम की सबसे बड़ी खासियत है कि मेटा ने अपने इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक महत्वपूर्ण फीचर्स के तौर पर शामिल किया है। इसमें Ask Beta नाम का फीचर के माध्यम से ग्रुप्स में मौजूद पुराने जवाबों और चर्चाओं को खोजकर उनका सार निकाल सकता है। यह यूजर्स को संबंधित पोस्ट दिखाने में काफी मदद करता है। एडमिन को कम्यूनिटी मैनेज करने में मदद करेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल भरोसे का है। इसमें अनुभवी लोगों की सलाह मानी जाती है। इससे सवाल उठने लगा है कि अगर एआई सामान्य और फीके सार देने लगे तो प्लेटफार्म अपनी वास्तविकता खो देगा। ऐसे फोरम कैसे अपने उद्देश्य को पूरा कर पाएगा।
READ MORE- Claude AI को मिला नया इंजन, Microsoft Maia Chip Deal हुई तय!
फेसबुक अकाउंट से ही होगा इस्तेमाल
कंपनी यह बात स्पष्ट किया है कि इस फोरम को भलेही अलग ऐप के रूप में पेश किया है लेकिन यह फेसबुक से ही जुड़ा रहेगा। इसमें लॉगिन करने के लिए फेसबुक अकांउट की जरूरत होगी। अब सवाल उठता है कि मेटा को इससे क्या फायदा होगा। उसे लोकल सुझाव, लोगों की रूची, कम्युनिटीज, सपोर्ट ग्रुप्स और लाखों चर्चाएं मजबूती दे सकती है। जो इन्हें अन्य सोशल मीडिया के सामने बढ़त दिला सकती है।
READ MORE- Students और Freelancers के लिए ChatGPT कैसे मददगार है?
अभी सिर्फ टेस्टिंग फेज में है फोरम
फिलहाल, मेटा इस फोरम को पब्लिक टेस्ट के लिए रखा है। अभी यह सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए App Store पर दिखाई दे रहा है। कंपनी ने साफ किया है कि कुछ फीचर्स अलग-अलग देशों में अलग हो सकते हैं। एंडराइड लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अगर मेटा प्रयोग में सफल होता है तो यह आनेवाले समय में एआई पॉवर्ड इंफोर्मेशन हब में बदल सकते हैं।
