𝐌𝐞𝐭𝐚 से सरकार पूछेगी कड़े सवाल, 𝐂𝐒𝐀𝐌 मुद्दे पर होगी बातचीत

Meta से सरकार पूछेगी कड़े सवाल, CSAM मुद्दे पर होगी बातचीत

6 mins read
74 views
August 4, 2026

Meta CSAM India: आज केंद्र सरकार ने Meta की ग्लोबल लीडरशिप टीम को 5 और 6 अगस्त को भारत में बैठक के लिए बुलाया है। इस बैठक में बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट, AI से बने कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स पर होने वाली कार्रवाई जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 

PM Modi Facebook Postबड़ी कार्रवाईसरकार ने Meta से मांगा जवाब, Instagram एल्गोरिदम और चाइल्ड सेफ्टी पर उठे सवाल 

Meta से किन मुद्दों पर पूछे जाएंगे सवाल?

IT सचिव एस. कृष्णन के मुताबिक, सरकार जानना चाहती है कि Meta अपने प्लेटफॉर्म पर CSAM को र कने के लिए क्या कदम उठा रही है। इसके अलावा AI से तैयार किए गए कंटेंट की पहचान और उस पर निगरानी को लेकर भी कंपनी से जवाब मांगा जाएगा। सरकार यह भी जानना चाहती है कि प्रसिद्ध लोगों के Verified Accounts से किसी पोस्ट को हटाने से पहले कौन-कौन से सुरक्षा उपाय अपनाए जाते हैं, ताकि गलती से कंटेंट हटाने जैसी घटनाएं न हों। 

READ MORE:  साइबर अटैक से पहले ही बचाएगा AI, Microsoft का बड़ा प्लान 

हाल की घटनाओं के बाद बढ़ी चिंता

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फेसबुक पोस्ट कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म पर सीमित दिखाई दी थी। इसके बाद Meta की कंटेंट मॉडरेशन प्रक्रिया पर सवाल उठे थे। इसके अलावा Instagram पर दिखने वाले CSAM से जुड़े विज्ञापनों को लेकर भी Meta पहले से सरकारी जांच के दायरे में है। इस मामले में सरकार कंपनी को पहले नोटिस भी जारी कर चुकी है। 

सरकार को चाहिए साफ जवाब

IT सचिव ने कहा कि Meta जैसी बड़ी टेक कंपनी से उम्मीद की जाती है कि उसके सिस्टम बेहतर तरीके से काम करें। सरकार यह समझना चाहती है कि जिन समस्याओं की शिकायत लगातार सामने आ रही है, वे अब तक क्यों बनी हुई हैं और कंपनी उन्हें दूर करने के लिए क्या बदलाव कर रही है। बैठक में Meta से उसकी मौजूदा नीतियों, तकनीकी चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होगी। सरकार का मानना है कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर कंटेंट मॉडरेशन से करोड़ों भारतीय यूजर्स को फायदा मिलेगा। 

READ MORE: Claude AI की भारत में एंट्री, जानिए यूजर्स पर क्या असर होगा 

Meta और भारत सरकार के बीच होने वाली यह बैठक ऑनलाइन सुरक्षा और सोशल मीडिया जवाबदेही के लिहाज से अहम मानी जा रही है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनी इन सवालों के क्या जवाब देती है और आगे क्या नए कदम उठाती है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss