Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट

Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट

5 mins read
1 views
March 13, 2026

Anthropic Institute: AI की दुनिया में हर रोज कुछ नया हो रहा है। नए मॉडल आ रहे हैं, नए टूल बन रहे हैं और साथ में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि यह सब इंसानों के लिए अच्छा है या बुरा। इसी सवाल का जवाब ढूंढने के लिए Anthropic ने एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने The Anthropic Institute लॉन्च किया है जो AI के समाज, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ने वाले असर को गहराई से समझेगा।

Anthropic ने The Anthropic Institute लॉन्च किया है, जो AI के समाज, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर पड़ने वाले असर को समझेगा।

यह इंस्टीट्यूट क्यों बनाया?

Anthropic का कहना है कि पिछले 5 साल में AI की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि दुनिया हैरान है। कंपनी ने अपना पहला कमर्शियल AI मॉडल बनाने में 2 साल लगाए, लेकिन उसके बाद सिर्फ 3 साल में ऐसे सिस्टम बना दिए जो बड़े साइबर सिक्योरिटी खतरों को पहचान सकते हैं और जटिल काम खुद कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि अगले 2 साल में इससे भी ज्यादा बड़े बदलाव आने वाले हैं। अमेरिका की सरकार और डिफेंस एजेंसियां भी AI को लेकर बहुत सतर्क हो गई हैं। ऐसे में यह इंस्टीट्यूट सरकारों, नीति निर्माताओं और वैज्ञानिकों को सही जानकारी देने का काम करेगा।

READ MORE: Anthropic के AI ने शेयर बाजार में मचाई तबाही, मस्क बने विजेता

इंस्टीट्यूट क्या-क्या काम करेगा?

यह इंस्टीट्यूट मशीन लर्निंग, अर्थशास्त्र और सोशल साइंस जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा। यह टीम कुछ बड़े सवालों के जवाब ढूंढेगी। यह इंस्टीट्यूट Anthropic की 3 पुरानी टीमों Frontier Red Team, Societal Impacts और Economic Research को मिलाकर बनाया गया है।

कौन चलाएगा यह इंस्टीट्यूट?

जैक क्लार्क इस इंस्टीट्यूट के प्रमुख होंगे। इनके साथ कई बड़े नाम भी जुड़े हैं। मैट बॉटविनिक AI और कानून पर काम करेंगे, एंटोन कोरिनेक AI के आर्थिक असर का अध्ययन करेंगे और जोई हिट्जिग  आर्थिक शोध को AI मॉडल से जोड़ेंगी।

READ MORE: Anthropic फिर Pentagon में, अमोदेई ने OpenAI को लगाई फटकार

पॉलिसी पर भी बड़ा कदम

Anthropic ने Washington DC में एक नया पॉलिसी ऑफिस भी खोला है। यह टीम AI की सुरक्षा, पारदर्शिता और एक्सपोर्ट कंट्रोल जैसे मुद्दों पर काम करेगी ताकि AI का भविष्य सुरक्षित और जिम्मेदार बने।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Google ने AI की मदद से फ्लैश फ्लड का अनुमान लगाने का नया तरीका किया विकसित
Previous Story

अब AI से बाढ़ का अलर्ट! जानिए Google ने कैसे खोजा नया तरीका

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss