Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

Anthropic ने पेंटागन के खिलाफ दायर किया मुकदमा

8 mins read
115 views
March 10, 2026

Dario Amodei: AI कंपनी Anthropic ने अमेरिका की सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। कंपनी के को-फाउंडर डारियो अमोदेई ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि पेंटागन ने Anthropic को राष्ट्रीय सुरक्षा स्पलाई चैन जोखिम लिस्ट में डाल दिया। इसका मतलब है कि सरकार अब उनके Claude AI सिस्टम का इस्तेमाल अपने ऑपरेशन्स में सीमित कर सकती है।

AI कंपनी Anthropic ने पेंटागन की कार्रवाई के खिलाफ मुकदमा दायर किया। यह विवाद Claude AI के सैन्य इस्तेमाल और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर है।

विवाद कैसे शुरू हुआ

पेंटागन को चिंता थी कि Anthropic ने अपने AI मॉडल पर कुछ सुरक्षा प्रतिबंध लगा रखे हैं। कंपनी ने साफ कहा कि वे गार्डरेल या सुरक्षा रोक हटाने से इंकार करते हैं, जिससे उनके AI का इस्तेमाल स्वायत्त हथियारों या घरेलू निगरानी में हो सके।

पेंटागन चाहता था कि AI हर जगह इस्तेमाल के लिए खुला रहे, लेकिन Anthropic ने सुरक्षा और जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए ऐसा करने से इनकार किया। इस विवाद की वजह से मामला अब फेडरल कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट का फैसला तय करेगा कि भविष्य में सरकारें और AI कंपनियां सैन्य तकनीक के इस्तेमाल के नियम कैसे तय करेंगी।

Anthropic का मुकदमा

Anthropic ने कोर्ट में कहा कि पेंटागन की कार्रवाई उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करती है। कंपनी का कहना है कि ये कदम पहले कभी नहीं हुए और गैरकानूनी हैं। संविधान सरकार को यह अधिकार नहीं देता कि किसी कंपनी को उसकी सुरक्षित तकनीक के लिए दंडित करे।

पेंटागन का पक्ष

पेंटागन का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा नीति निजी कंपनियों से प्रभावित नहीं हो सकती। उनका कहना है कि अमेरिका का कानून तय करेगा कि AI टूल्स का सुरक्षा ऑपरेशन्स में इस्तेमाल कैसे किया जाए।

READ MORE: iPhone पर क्रिप्टो चोरी का खतरा, Google ने किया खुलासा

मुख्य विवाद के दो क्षेत्र हैं

  1. पूरी तरह स्वायत्त AI हथियार
  2. अमेरिकी नागरिकों की निगरानी

Anthropic का कहना है कि वर्तमान AI सिस्टम स्वायत्त हथियारों के लिए विश्वसनीय नहीं हैं और इनका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।

कारोबार पर क्या होगा असर

पेंटागन की यह कार्रवाई Anthropic के वित्तीय अनुमान पर बड़ा असर डाल सकती है। कंपनी के CFO कृष्ण राव ने चेताया कि इससे 2026 के राजस्व में सैंकड़ों मिलियन या अरबों डॉलर का नुकसान हो सकता है। विश्लेषकों का कहना है कि कुछ कंपनियां भी Claude AI को अपनाने में सावधान हो सकती हैं।  विश्लेषक डैन इवेस ने कहा कि कोर्ट का नतीजा आने तक कुछ एंटरप्राइज ग्राहक Claude AI पर निवेश रोक सकते हैं।

READ MORE: दिल्ली में नकली USDT गिरोह गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त

AI नीति और भविष्य

यह मामला सिर्फ Anthropic तक सीमित नहीं है। विशेषज्ञ इसे सरकार के AI सिस्टम पर नियंत्रण की दिशा में शुरुआती टेस्ट मानते हैं। Anthropic पहले राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ काम कर चुका है और कई रक्षा साझेदारियों में शामिल रहा है। पेंटागन ने पिछले साल 200 मिलियन डॉलर तक के AI कॉन्ट्रैक्ट कई कंपनियों के साथ साइन किए हैं, जिनमें Anthropic, OpenAI और Google शामिल हैं। अब कोर्ट तय करेगा कि क्या सरकार सुरक्षा प्रतिबंध हटाने से इंकार करने वाली AI कंपनी पर नियंत्रण रख सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक
Previous Story

Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

Next Story

VIDEO: क्या भारतीय ट्रेडर्स के लिए आने वाली है Zero Fee ट्रेडिंग?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss