Google ने AI की मदद से फ्लैश फ्लड का अनुमान लगाने का नया तरीका किया विकसित

अब AI से बाढ़ का अलर्ट! जानिए Google ने कैसे खोजा नया तरीका

7 mins read
137 views
March 13, 2026

Google AI flash flood prediction: विश्वभर में प्रत्येक साल अचानक बाढ़ आ जाने से हजारों लोगों की जान चली जाती है। ऐसे समय में ससमय अनुमान लगा पाना काफी कठिन होता है। क्योंकि यह बहुत कम समय में और छोटे इलाकों में होती हैं। ऐसी ही आपदाओं से निपटने के लिए Google ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें पुरानी खबरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं पुरानी खबरों के आधार पर कैसे तैयार किया गया है यह तरीका और कैसे करती है काम।

Google ने Gemini AI की मदद से शोध कर फ्लैश फ्लड का अनुमान लगाने वाला नया सिस्टम किया तैयार…जानिए कैसे करेगा काम।

50 लाख खबरों से जुटाया बाढ़ का डेटा

बताया जा रहा है कि फ्लैश फ्लड से संबंधित पर्याप्त वैज्ञानिक डेटा उपलब्ध नहीं होने के कारण शोधकर्ताओं को नई तरकीब निकालनी पड़ी। वैज्ञानिकों ने कंपनी के Gemini AI की भाषा मॉडल LLM की मदद से विश्वभर की लगभग 50 लाख समाचार रिपोर्टों का विश्लेषण किया। इन रिपोर्टों से करीब 26 लाख बाढ़ की घटनाओं की चुनकर उसका खास डेटासेट तैयार किया।

‘Groundsource’ डेटासेट से मिलेगी बेहतर जानकारी

वैज्ञानिकों ने इस डेटासेट को Groundsource नाम है। इसमें विभन्न देश के उन स्थानों की घटनाओं को एकत्रित किया। बाढ़ की घटनाओं की समय और स्थान के आधार पर दर्ज किया गया है। इस तरह का डेटा फ्लैश फ्लड जैसे घटनाओं को समझने और उनके पैटर्न का अध्ययन करने में काफी मदद मिली।

READ MORE-  LPG संकट के बीच बढ़ी इंडक्शन की डिमांड, Amazon से Blinkit तक स्टॉक खाली!

AI मॉडल से पता चलेगा कहां है बाढ़ का खतरा

इन शोधकर्ताओं ने डेटासेट के आधार पर एक विशेष मशीन लर्निंग मॉडल तैयार किया है। जो मौसम के वैश्विक पूर्वानुमान को पढ़कर किसी क्षेत्र में आनेवाले अचानक बाढ़ की संभावना का अनुमान लगा सकता है। यह मॉडल LSTM न्यूरल नेटवर्क तकनीक पर आधारित है।

Flood Hub पर दिखेगा 150 देशों का जोखिम

Google का यह नया सिस्टम अब कंपनी के Flood Hub प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है। इसके माध्यम से करीब 150 देशों के शहरी क्षेत्रों में संभावित फ्लैश फ्लड का खतरा दिखाया जा रहा है। इसे दुनिया भर की आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ भी साझा की जा रही है ताकि समय रहते राहत कार्य शुरू किए जा सकें।

READ MORE-  OTT कंटेंट की चोरी अब पड़ेगा भारी, सरकार ने Telegram को दिया नोटिस

कुछ सीमाएं लेकिन मददगार साबित हो सकता है

हालांकि इस मॉडल की कुछ सीमाएं भी हैं। यह अभी लगभग 20 वर्ग किलोमीटर के बड़े क्षेत्र में ही खतरे का अनुमान देता है। यह स्थानीय रडार डेटा का उपयोग नहीं करता। इसलिए इसकी सटीकता कुछ देशों के सरकारी मौसम अलर्ट सिस्टम से कम हो सकती है। मकसद उन देशों की मदद करना है जहां मौसम से जुड़े आधुनिक सेंसर या विस्तृत डेटा उपलब्ध नहीं हैं।

अगर यह शोध अपने प्रयोग में सफल रहा तो कई लोगों की जान बचा सकती है। आर्थिक क्षति से उबाड़ सकती है और आपदा प्रबंध विभाग के कार्यों को आसान कर सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

यूरोप का पहला प्राइवेट माइक्रोग्रिड डेटा सेंटर आयरलैंड में शुरू हो गया
Previous Story

यूरोप का पहला आजाद डेटा सेंटर आयरलैंड में तैयार!

Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट
Next Story

Anthropic ने AI के खतरों को समझने के लिए लॉन्च किया नया इंस्टीट्यूट

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss