WhatsApp Spoiler Messages: WhatsApp जल्द ही यूज़र की प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए एक नया फ़ीचर ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अभी ‘Spoiler Messages’ नाम के एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फ़ीचर की मदद से, यूज़र्स ज़रूरी या संवेदनशील मैसेज को धुंधले फ़ॉर्मेट में भेज पाएँगे, जिससे यह पक्का होगा कि मैसेज पाने वाला व्यक्ति उस पर टैप किए बिना उसे देख न पाए।
WhatsApp जल्द नया Spoiler Messages फीचर ला सकता है, जिससे OTP, पासवर्ड और निजी मैसेज ब्लर होकर छिप जाएंगे। जानें यह फीचर कैसे काम करेगा।
क्या है WhatsApp का नया Spoiler Messages फीचर?
अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यूजर्स किसी मैसेज के खास हिस्से को छिपा सकेंगे। उदाहरण के लिए अगर आप किसी को OTP, पासवर्ड, निजी जानकारी या कोई सरप्राइज डिटेल भेजना चाहते हैं, तो उसे ब्लर करके भेज सकते हैं। मैसेज भेजने के बाद सामने वाले व्यक्ति को सिर्फ एक धुंधला हिस्सा दिखाई देगा। जब तक वह उस पर टैप नहीं करेगा, तब तक असली टेक्स्ट नजर नहीं आएगा।
READ MORE: LIVE! WhatsApp पर देखें FIFA World Cup 2026
कैसे करेगा काम?
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर को इस्तेमाल करना काफी आसान हो सकता है। इसके लिए यूजर्स को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले अपना मैसेज टाइप करें।
- जिस हिस्से को छिपाना है उसे सिलेक्ट करें।
- फिर तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें।
- वहां Spoiler ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद मैसेज भेज दें।
मैसेज भेजने के बाद दूसरा व्यक्ति सिर्फ ब्लर टेक्स्ट देखेगा और टैप करने पर ही जानकारी सामने आएगी।
READ MORE: WhatsApp iPhone पर बदलेगा Reaction Tray का लुक
यूजर्स के लिए क्यों है जरूरी?
यह फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट्स में काफी काम का साबित हो सकता है। कई बार लोग OTP, फोन नंबर, निजी जानकारी या किसी सरप्राइज प्लान की बात शेयर करते हैं। ऐसे में हर किसी को तुरंत जानकारी दिखने के बजाय सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही टेक्स्ट देखा जा सकेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जो अपनी निजी जानकारी को ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हैं।
आगे फोटो और वीडियो में भी मिल सकता है फीचर
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि भविष्य में WhatsApp इस फीचर को फोटो और वीडियो तक भी बढ़ा सकता है। यानी यूजर्स कैप्शन, इमेज या वीडियो प्रीव्यू को भी ब्लर करके भेज सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है, इसलिए अभी ज्यादातर यूजर्स के फोन में उपलब्ध नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि सबसे पहले बीटा यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा और बाद में Android और iPhone यूजर्स के लिए इसे रोलआउट किया जाएगा।
