Meta का एक्शन मोड! अचानक बंद किए 20 लाख फेसबुक अकाउंट्स

5 mins read
7.6K views
November 25, 2024

इन दिनों ऑनलाइन स्कैम एक बड़ी समस्या बन गया है। अब Pig Butchering Scam के तहत लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है।

Pig Butchering Scam : Meta ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है। Meta ने दो मिलियन से अधिक खातों को बंद कर दिया है जो ‘Pig Butchering’ नामक एक खतरनाक घोटाले में शामिल थे। इस घोटाले में जालसाज ऑनलाइन दोस्त बनाकर पहले उनका विश्वास जीतते हैं, फिर उन्हें फेक योजनाओं में पैसा लगाने के लिए मनाते हैं। बता दें कि ये योजनाएं अक्सर क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित होती हैं।

क्या है ‘Pig Butchering’ स्कैम

Pig Butchering’ सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन यह स्कैमर द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी है। इसकी मदद से स्कैमर्स पहले लोगों का भरोसा जीतते हैं और धीरे-धीरे उनका सारा पैसा हड़प लेते हैं। स्कैमर्स सोशल मीडिया, डेटिंग ऐप या टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। ये खुद को एक अच्छा इंसान बताकर लोगों का भरोसा जीतते हैं और फिर उन्हें किसी फर्जी स्कीम में पैसा लगाने के लिए मना लेते हैं। स्कैमर्स पहले लोगों से थोड़ा पैसा निकलवाते हैं ताकि उनका भरोसा बढ़े, लेकिन बाद में ये सारा पैसा लेकर गायब हो जाते हैं।

इन स्कैम के पीछे किसका हाथ

ये स्कैम बड़े आपराधिक ग्रुप चलाते हैं, जो ज्यादातर एशिया में हैं। ये ग्रुप कंबोडिया, लाओस और म्यांमार जैसे देशों में नौकरी का झांसा देकर लोगों को अपने देश में बुलाते हैं, फिर उन्हें धमकाते हैं और दूसरे लोगों को ठगने के लिए मजबूर करते हैं। 2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन ग्रुप के चंगुल में लगभग 3 लाख लोग फंसे हुए हैं और ये गिरोह हर साल लगभग 64 बिलियन डॉलर की चोरी करते हैं।

Meta का एक्शन

Meta दो सालों से इन ऑनलाइन स्कैम के खिलाफ लड़ रहा है। Meta ने इन स्कैम ग्रुप की जांच करने के लिए कई गैर सरकारी संगठनों और पुलिस के साथ काम किया है, जो विशेष रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में एक्टिव हैं। शुरुआत में उन्होंने कंबोडिया पर ध्यान दिया, लेकिन अब उन्होंने अपनी जांच को यूएई जैसे अन्य देशों तक बढ़ा दिया है। इस मामले में Meta ने लाखों फर्जी अकाउंट्स को बंद कर दिया है और अपनी जांच के बारे में जानकारी दी है ताकि लोग इन धोखेबाजों के जाल में न फंसें।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Air Purifier
Previous Story

Air Purifier खरीदने का है प्लान, ध्यान रखें ये बातें

Next Story

WhatsApp हुआ ठप! लोग नहीं कर पा रहे मैसेज और कॉल

Latest from Tech News

WhatsApp पर अब नए मेंबर को दिखेगा पुरानी चैट हिस्ट्री

WhatsApp पर अब नए मेंबर को दिखेगा पुरानी चैट हिस्ट्री

WhatsApp Update: WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है। अब ग्रुप एडमिन नए मेंबर को पुराने चैट मैसेज दिखा सकेंगे। यह सुविधा लंबे समय से यूजर्स के लिए इंतजार में थी। पहले यह फीचर केवल Android बीटा में उपलब्ध था, लेकिन अब iOS में टेस्टफ्लाइट बीटा के जरिए चुनिंदा यूजर्स इसे आजमा सकते हैं।  WhatsApp iOS नया फीचर: अब ग्रुप एडमिन नए मेंबर को पिछले 14 दिनों के 100 संदेश तक शेयर कर सकते हैं। पुराने चैट का संदर्भ आसानी से मिले और ग्रुप चैट और आसान बने।  पुराने मैसेज अब नए मेंबर के लिए आसानी से उपलब्ध  नए फीचर की मदद से ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर को पिछली बातचीत का संदर्भ आसानी से मिलेगा। एडमिन तय कर सकते हैं कि वह कितने पुराने मैसेज शेयर करना चाहते हैं। इस अपडेट में एडमिन 14 दिनों तक के 100 मैसेज तक शेयर कर सकते हैं। एडमिन यह भी चुन सकता है कि कितने मैसेज नए मेंबर के साथ साझा किए जाएँ।  जब कोई नया मेंबर ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो स्क्रीन के नीचे एक प्रॉम्प्ट दिखेगा। इसमें पूछा जाएगा कि क्या हाल के मैसेज नए मेंबर को दिखाए जाएं। इससे नए मेंबर को पिछली बातचीत समझने में आसानी होगी और बार–बार अन्य मेंबर्स से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  READ MORE: WhatsApp के बाद सरकार आपका नंबर दूसरी जगहों पर भी करेगी ब्लॉक!  पारदर्शिता और स्पष्ट संकेत  चैट हिस्ट्री शेयर होने पर मैसेज अलग रंग में दिखाई देंगे। इससे ग्रुप के सभी मेंबर्स को पता चलेगा कि यह मैसेज नए मेंबर के लिए शेयर किए गए हैं। WhatsApp में एक सिस्टम मैसेज भी दिखाई देगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि किस एडमिन ने मैसेज शेयर किया। सभी मैसेज एंड–टू–एंड एन्क्रिप्टेड होंगे। इसका मतलब है कि मैसेज और एन्क्रिप्शन कीज सुरक्षित तरीके से एडमिन के डिवाइस से नए मेंबर के डिवाइस तक भेजी जाएंगी।  READ MORE: WhatsApp Web डिसाइड करेगा आपकी चैट टाइमिंग  डिफॉल्ट रूप से बंद और सुरक्षा  यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद आता है। एडमिन को मैन्युअली कन्फर्म बटन दबाकर ही मैसेज शेयर करना होगा। WhatsApp यह सुनिश्चित करता है कि कोई मैसेज अपने आप शेयर न हो। यह प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है और यूज़र्स को नियंत्रण देता है। फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स इसे आजमा सकते हैं। WhatsApp इस बीटा पीरियड में फीचर की स्थिरता और परफॉर्मेंस जांच रहा है। इसके बाद इसे धीरे–धीरे सभी iOS यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। 

Don't Miss