Donald trump

CFTC का बड़ा फैसला, अब अमेरिका में सीधे होगी Crypto ट्रेडिंग

3 mins read
1.3K views
August 5, 2025

अब CFTC की प्लानिंग है कि स्पॉट Crypto कॉन्ट्रैक्ट्स को अमेरिका के फ्यूचर्स एक्सचेंज (DCMs) पर लिस्ट किया जाए।

CFTC: अमेरिका की सरकारी एजेंसी Commodity Futures Trading Commission (CFTC) ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब अमेरिका में स्पॉट Crypto ट्रेडिंग को इजाजत देने की तैयारी हो रही है। यानी कि लोग Cryptocurrency को अब सीधे एक्सचेंज पर खरीद-बेच सकेंगे।

ट्रंप सरकार की वर्किंग ग्रुप ने दी थीं सिफारिशें

ये कदम डोनाल्ड ट्रम्प के डिजिटल एसेट्स को लेकर बनाए गए नए नियमों का हिस्सा है। ट्रंप सरकार की एक वर्किंग ग्रुप ने 18 सिफारिशें दी थीं, जिनमें कहा गया था कि Crypto मार्केट के नियमों को साफ, आसान और सुरक्षित बनाया जाए।

लोगों को Crypto ट्रेडिंग करने का मौका मिलेगा

अब CFTC की प्लानिंग है कि स्पॉट Crypto कॉन्ट्रैक्ट्स को अमेरिका के फ्यूचर्स एक्सचेंज (DCMs) पर लिस्ट किया जाए। ये कॉन्ट्रैक्ट्स Cryptocurrency की असली समय की कीमतों पर बेस्ड होंगें और आम इन्वेस्टरों के लिए भी मौजूद होंगे। इससे लोगों को सुरक्षित और रेगुलेटेड माहौल में Crypto ट्रेडिंग करने का मौका मिलेगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/politics/bitcoin-record-high-as-trump-leads-in-us-exit-polls/

https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/strategy-bought-21021-bitcoin-after-ipo/

क्या कहते हैं CFTC के एक्टिंग चेयरपर्सन

CFTC के एक्टिंग चेयरपर्सन कैरोलीन फाम ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के लीडरशिप में हम डिजिटल एसेट्स की ट्रेडिंग को जल्दी से जल्दी फेडरल स्तर पर लागू करना चाहते हैं और SEC की ‘प्रोजेक्ट Crypto’ योजना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। CFTC ने इस प्रस्ताव पर जनता से राय मांगी है जो 18 अगस्त तक CFTC की वेबसाइट पर दी जा सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss