Hindi news

देश में अब बच्चे नहीं चला सकेंगे PORN साइट्स, 2026 से लागू होंगे सख्त नियम!

5 mins read
1.1K views
August 2, 2025

यह रूल ब्रिटेन के नए Online Safety Act का हिस्सा हैं, जिसे देश की कम्युनिकेशन रेगुलेटरी बॉडी Ofcom लागू करेगी।

UK Government: ब्रिटेन सरकार अब बच्चों को सेफ रखने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। नए रूल्स के मुताबिक, अब कोई भी वेबसाइट या ऐप जो एडल्ट कंटेंट दिखाती है उसे अब यह पक्का करना होगा कि उसका यूजर कम से कम 18 साल का है या नहीं। यह रूल ब्रिटेन के नए Online Safety Act का हिस्सा हैं, जिसे देश की कम्युनिकेशन रेगुलेटरी बॉडी Ofcom लागू करेगी। ये नियम वसंत 2026 से प्रभाव में आएंगे।

हर वेबसाइट को करना होगा उम्र का सत्यापन

Ofcom ने साफ किया है कि ऐसी सभी वेबसाइट्स को मजबूत एज वेरिफिकेशन अपनाना होगा। इसमें पहले आधिकारिक ID अपलोड करना, क्रेडिट कार्ड डिटेल देना या AI की मदद से चेहरे से उम्र पहचानना जैसे ऑप्शन शामिल हो सकते हैं। अगर कोई वेबसाइट इन नियमों का पालन नहीं करती है तो ब्रिटेन में उनकी साइट को ब्लॉक किया जा सकता है या उन पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। Ofcom ने कहा है कि पॉर्नोग्राफिक वेबसाइट्स को सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे इन तक पहुंच न सकें।

दो चरणों में लागू होंगे नियम

इन नए नियमों को दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में कंपनियों को अपनी तैयारियां करने और Ofcom से सलाह लेने का मौका दिया जाएगा, ताकि वह समझ सकें कि नियमों का पालन कैसे करना है। इसके बाद 2026 से इन नियमों को पूरी तरह सख्ती से लागू किया जाएगा।

पूरी दुनिया की साइट्स को करना होगा पालन

अगर कोई वेबसाइट ब्रिटेन के बाहर स्थित है और ब्रिटेन के लोग उसे एक्सेस कर रहे हैं, तो उस वेबसाइट को भी इन नियमों का पालन करना होगा। सरकार चाहती है कि हर देश की कंपनियां यह जिम्मेदारी लें कि वह बच्चों को एडल्ट कंटेंट से दूर रखें।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/technology/follow-these-steps-for-stop-adult-video-in-instagram-reel/

https://hindi.analyticsinsight.net/technology/ashwini-vaishnawa-said-to-make-strict-laws-for-social-media/

क्या होगा सजा और जुर्माना

अगर कोई वेबसाइट नियम तोड़ती है या किसी भी तरह VPN या फर्जी ID के जरिए इन नियमों को दरकिनार करने की कोशिश करती है, तो संबंधित प्लेटफॉर्म को 18 मिलियन पाउंड या उनकी वैश्विक कमाई का 10% तक जुर्माना भरना पड़ सकता है जो भी अधिक हो।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

सीक्रेट कोड से हिला Google का साम्राज्य, Epic Games ने दिखाया आईना
Previous Story

सीक्रेट कोड से हिला Google का साम्राज्य, Epic Games ने दिखाया आईना

POCO M6 Plus 5G पर मिल रहा शानदार ऑफर, देखें फीचर्स
Next Story

POCO M6 Plus 5G पर मिल रहा शानदार ऑफर, देखें फीचर्स

Latest from Government

Don't Miss