Xtelify

Bharti Airtel ने लॉन्च किया Airtel Cloud और AI सॉफ्टवेयर, जानें खासियत

3 mins read
1.1K views
August 5, 2025

Airtel Cloud को Airtel के खुद के नेटवर्क पर टेस्ट किया गया है। यह प्लेटफॉर्म एक मिनट में 1.4 अरब ट्रांजैक्शन को संभाल सकता है।

Bharti Airtel: भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel की डिजिटल ब्रांच Xtelify ने एक साथ दो बड़ी टेक्नोलॉजी सर्विस लॉन्च की हैं। इसमें पहला है Airtel Cloud जो पूरी तरह से भारत में बना हुआ क्लाउड प्लेटफॉर्म है और दूसरा AI पर बेस्ड सॉफ्टवेयर है, जिसे दुनिया भर की टेलीकॉम कंपनियों के लिए तैयार किया गया है।

भारत के लिए बना Airtel Cloud

Airtel Cloud को Airtel के खुद के नेटवर्क पर टेस्ट किया गया है। यह प्लेटफॉर्म एक मिनट में 1.4 अरब ट्रांजैक्शन को संभाल सकता है। यह खासतौर पर भारतीय कंपनियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इस क्लाउड का इस्तेमाल करने से कंपनियों को 40% तक क्लाउड खर्च में बचत होगी। कंपनियां जब चाहें अपनी मर्जी से सेवाएं बदल सकती हैं।

क्या कहते हैं Airtel के एमडी

Airtel के एमडी गोपाल विट्ठल ने कहा कि इस Cloud का पूरा कंट्रोल भारत में रहेगा और कोई विदेशी कंपनी इसका डेटा एक्सेस नहीं कर सकेगी।

दुनिया भर की टेलीकॉम कंपनियों के लिए AI सॉफ्टवेयर

Xtelify ने एक ऐसा AI बेस्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जो टेलीकॉम कंपनियों को उनके कस्टमर को बेहतर सेवा देने में मदद करेगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/telecom-sector/airtel-5g-plan-price-now-cheaper-for-prepaid-users/

https://hindi.analyticsinsight.net/telecom-sector/dot-add-new-rules-for-airtel-jio-starlink/

क्या है इस सॉफ्टवेयर की खास बातें

  • डेटा से AI के जरिए जरूरी जानकारी निकालना
  • कर्मचारियों का काम आसान बनाना
  • ग्राहकों का पूरा अनुभव बेहतर बनाना

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Donald trump
Previous Story

CFTC का बड़ा फैसला, अब अमेरिका में सीधे होगी Crypto ट्रेडिंग

ChatGPT में जल्द आ रहा नया 'Go' प्लान, जानें इसकी खासियत
Next Story

ChatGPT में जल्द आ रहा नया ‘Go’ प्लान, जानें इसकी खासियत

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss