Elon Musk ला रहें आपकी फेवरेट ‘AI Vine’, लोगों की याद हुई ताजा

Elon Musk ला रहें आपकी फेवरेट ‘AI Vine’, लोगों की याद हुई ताजा

4 mins read
889 views
August 4, 2025

Grok Imagine में आप एक सीन बताइए और फिर AI उस पर एक छोटा वीडियो बना देगा वो भी आवाज के साथ। 

AI Vine: कुछ साल पहले Vine नाम की एक वीडियो ऐप बहुत फेमस हुआ करती थी। इस ऐप में लोग सिर्फ 6 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो बनाते थे। ये वीडियो काफी मजेदार होते थे, लेकिन 2017 में Vine ऐप को बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से मस्क वैसी ही मस्ती वापस लाने की तैयारी में हैं। Elon Musk ने Grok में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसका नाम Grok Imagine है। इस दौरान Musk ने कहा Grok Imagine बिल्कुल Vine जैसा है, लेकिन ये AI से काम करता है।

आपके बताने भर से बना देगा वीडियो

Grok Imagine में आप एक सीन बताइए और फिर AI उस पर एक छोटा वीडियो बना देगा वो भी आवाज के साथ। Musk ने ये भी कहा कि ये टूल इतनी तेजी से वीडियो बनाता है, जितना समय दूसरी कंपनियों को सिर्फ एक फोटो बनाने में लगता है। यानी अब कुछ ही सेकंड में वीडियो तैयार हो जाएगा।

Vine को फिर से एक्टिव करने की प्लानिंग

Musk ने Vine के पुराने वीडियो आर्काइव को खोज लिया है। उन्होंने कहा है कि हमें लगा था ये डिलीट हो गया है लेकिन अब हम इसे फिर से एक्टिव करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पुराने यूजर अपने Vine वीडियो फिर से पोस्ट कर सकें। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कितने पुराने वीडियो बच गए हैं और क्या लोग अपने पुराने Vine अकाउंट में लॉगिन कर पाएंगे या नहीं।

कई लोगों की पुरानी याद हुई ताजा

एलन मस्क के इस ऐलान के बाद कई लोगों को Vine की याद फिर से ताजा हो गई है। Grok Imagine फिलहाल X के प्रीमियम यूजर्स के लिए मौजूद है जिनका SuperGrok प्लान है। दूसरे लोग वेटलिस्ट में जुड़ सकते हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/openai-study-mode-feature-launched-for-indian-students/

https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/national-security-threat-increased-due-to-ai-deepfake/

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

15 हफ्तों की तेजी के बाद Crypto में आया बड़ा यू-टर्न, मार्केट हुआ अलर्ट
Previous Story

15 हफ्तों की तेजी के बाद Crypto में आया बड़ा यू-टर्न, मार्केट हुआ अलर्ट

SharpLink Gaming बनी दुनिया की सबसे बड़ी ETH होल्डर, दो दिन में किया कमाल
Next Story

SharpLink Gaming बनी दुनिया की सबसे बड़ी ETH होल्डर, दो दिन में किया कमाल

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss