इन iPhone के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

3 mins read
579 views
November 25, 2024

अगर आप भी iPhone यूजर्स हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि सरकार ने एप्पल के कुछ फोन्स के लिए अलर्ट जारी किया है।

CERT-In On Apple : CERT-In ने Apple iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट उन डिवाइस के लिए जारी किया गया है जो पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में iPhone, iPad, Mac और Safari जैसे प्रोडक्ट भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन डिवाइस में गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जो साइबर खतरे को बढ़ावा दे सकती हैं।

इन फोन के लिए किया गया अलर्ट

  • iOS: संस्करण 1.1 से पुराने वर्जन।
  • iPadOS: संस्करण 7.2 से पुराने वर्जन।
  • macOS: संस्करण 1.1 से पुराने वर्जन।
  • Safari: संस्करण 1.1 से पुराने वर्जन।

अगर आपका डिवाइस इनमें से किसी एक संस्करण पर चल रहा है, तो यह साइबर खतरों के प्रति संवेदनशील हो सकता है।

दी गई यह सलाह

पुराने सॉफ्टवेयर में ऐसी खामियां पाई गई हैं, जिसका फायदा साइबर क्रिमिनल्स उठा सकते हैं। CERT-In ने सलाह दी है कि यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आपके डिवाइस के लिए अब कोई सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध नहीं है, तो आपको नया डिवाइस खरीदने पर विचार करना चाहिए।

फॉलो करें ये टिप्स

अगर आप भी अपने iPhone को अपडेट करना चाहते हैं, तो बस इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • iPhone का सेटिंग ऐप खोलें।
  • General ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Software Update ऑप्शन को चुनें।
  • अगर कोई अपडेट उपलब्ध है, तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल करें। इस तरह आपका फोन भी अपडेट हो जाएगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Google Map के भरोसे जाने वाले संभल जाएं, गवां सकते हैं अपनी जान

Next Story

Apple की भारत में बढ़ी मुश्किल, CCI ने लिया ऐसा फैसला

Latest from Tech News

GoPro-ने-भारत-में-लॉन्च-किए-MAX2

GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2, LIT HERO और Fluid Pro AI

GoPro India: GoPro ने भारत में अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाते हुए तीन नए उपकरण पेश किए हैं। इनमें MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी लाइफस्टाइल कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल शामिल है। कंपनी का कहना है कि नए प्रोडक्ट्स कंटेंट क्रिएटर्स, यात्रियों और डेली यूजर्स को वीडियो और फोटो शूट करने के लिए अधिक सुविधाजनक और लचीले विकल्प देंगे। ये सभी प्रोडक्ट अब Amazon, Flipkart, Croma और Reliance Digital जैसी प्रमुख दुकानों पर उपलब्ध हैं।  GoPro ने भारत में लॉन्च किए MAX2 360 कैमरा, LIT HERO मिनी कैमरा और Fluid Pro AI गिम्बल तीन नए प्रोडक्ट्स, जानें इसके फायदें और फीचर्स  भारत में कंटेंट क्रिएटर मार्केट पर फोकस  इस लॉन्च के जरिए GoPro भारत में तेजी से बढ़ते क्रिएटर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। इस मार्केट में कॉम्पैक्ट कैमरे और स्टेबलाइजेशन टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। GoPro के फाउंडर और CEO निकोलस वुडमैन ने कहा कि इस साल के नए प्रोडक्ट्स हमारी लाइनअप को पहले से ज्यादा विविध बनाते हैं। ये आज के कंटेंट क्रिएटर्स, एडवेंचर्स और एंथुजियास्ट्स के लिए नए और रोमांचक फीचर्स लाते हैं।  MAX2 360 कैमरा  लाइनअप का प्रमुख उत्पाद GoPro MAX2 है, जिसकी कीमत 57,000 है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस 360 कैमरा है। MAX2 True 8K

Don't Miss