Nvidia ने चीन के लिए बनाना बंद किया H200 चिप

Nvidia ने चीन के लिए बनाना बंद किया H200 चिप

4 mins read
227 views
March 6, 2026

Vera Rubin Platform: Nvidia ने चीन के लिए बनाई जा रही अपनी H200 AI चिप का उत्पादन बंद कर दिया है। यह फैसला मौजूदा एक्सपोर्ट बैन और चीन में घटती मांग को देखते हुए लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में इसका बड़ा खुलासा हुआ है।

Nvidia ने चीन के लिए H200 AI चिप का उत्पादन बंद कर दिया है और अब अगली पीढ़ी के Vera Rubin प्लेटफॉर्म पर फोकस कर रही है।

TSMC की प्रोडक्शन लाइन अब Vera Rubin के लिए

मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, Nvidia ने TSMC की H200 चिप प्रोडक्शन लाइन को अपने अगली पीढ़ी के Vera Rubin हार्डवेयर प्लेटफॉर्म के लिए आवंटित कर दिया है। यह प्लेटफॉर्म भविष्य के AI सिस्टम को पावर देने के लिए तैयार किया जा रहा है। TSMC ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और Nvidia की तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया।

READ MORE: पैसे दें और ईमानदारी से इस्तेमाल करें… Wikipedia ने चेताया

चीन में एक भी H200 चिप नहीं बिकी

यह बदलाव उस वक्त आया जब Nvidia को अमेरिकी सरकार से चीनी ग्राहकों को सीमित मात्रा में H200 चिप बेचने की अनुमति मिली थी, लेकिन अमेरिकी वाणिज्य विभाग के अधिकारी ने साफ बताया कि चीनी ग्राहकों ने अभी तक एक भी H200 चिप नहीं खरीदी है। राष्ट्रपति ट्रंप सरकार ने इस साल की शुरुआत में इन चिप्स की बिक्री को मंजूरी दी थी, लेकिन एक्सपोर्ट के सख्त नियमों की वजह से बिक्री पूरी तरह रुकी हुई है।

READ MORE: ‘6G सिर्फ स्पीड नहीं, AI से होगा असली बदलाव’

भविष्य के लिए Nvidia का बड़ा और स्मार्ट फैसला

Nvidia ने चीन की अनिश्चित मांग पर दांव लगाने की बजाय अपने Vera Rubin प्लेटफॉर्म पर फोकस करने का फैसला किया है। यह कदम साफ बताता है कि कंपनी शॉर्ट टर्म नुकसान की परवाह किए बिना आने वाले AI युग के लिए खुद को तैयार कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Xbox का Project Helix PC गेम्स के साथ करने जा रहा एंट्री
Previous Story

गेमर्स के लिए खुशखबरी! Xbox का Project Helix PC गेम्स के साथ करने जा रहा एंट्री

OKX Orbit पर ट्रेडिंग और सोशल मीडिया अब एक साथ काम करते हैं।
Next Story

अब झूठी Crypto Tips का खेल खत्म, OKX Orbit लाया सच

Latest from Artificial Intelligence

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss