Gmail New Feature: Gmail यूजर्स के लिए अब एक बड़ा प्राइवेसी अपडेट जारी किया गया है। Google ने चुनिंदा यूजर्स के लिए End-to-end encryption फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है। पहले यह फीचर केवल कुछ एंटरप्राइज और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे Android और iOS मोबाइल यूजर्स तक भी पहुंचाया जा रहा है।
Gmail यूजर्स के लिए बड़ा प्राइवेसी अपडेट, अब End-to-end encryption फीचर से ईमेल और भी सुरक्षित हो जाएंगे।
मोबाइल यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा
इस नए अपडेट के बाद मोबाइल पर Gmail यूजर्स अब ज्यादा सुरक्षित तरीके से ईमेल भेज, प्राप्त और पढ़ सकेंगे। ईमेल की पूरी प्रक्रिया में हाई लेवल प्राइवेसी मिलेगी, जिससे यूजर का डेटा और मैसेज सुरक्षित रहेंगे। Google ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि इस फीचर का रैपिड रोलआउट Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर शुरू हो चुका है।
अब किसी एक्सटर्नल ऐप की जरूरत नहीं
इस नए अपडेट के बाद, यूज़र्स को अपने ईमेल सुरक्षित करने के लिए किसी बाहरी सॉफ़्टवेयर या एक्सटेंशन की ज़रूरत नहीं होगी। पहले यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए अलग टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा सीधे Gmail ऐप में ही मिल जाएगी। यूजर को सिर्फ अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। अपडेट के बाद यह फीचर अपने आप एक्टिव हो जाएगा और अलग से कोई सेटिंग करने की जरूरत नहीं होगी।
READ MORE: iOS 26 Beta 3 आया अपडेट, iPhones में क्या-क्या बदला?
End-to-End Encryption क्या होता है?
End-to-End Encryption एक डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम है। इसमें भेजा गया ईमेल एक कोड में बदल जाता है, जिसे सिर्फ रिसीवर ही पढ़ सकता है। इस प्रक्रिया में बीच में कोई भी व्यक्ति, यहां तक कि सिस्टम प्रोवाइडर भी उस ईमेल को नहीं पढ़ सकता। इसका मतलब है कि आपका संदेश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और केवल भेजने वाले और पाने वाले के बीच ही सीमित रहता है।
READ MORE: iOS 26 Leak Case: Apple ने इस फेमस YouTuber पर लगाया चोरी का आरोप
पहले से कैसे अलग है यह फीचर?
पहले, Gmail का E2E फ़ीचर केवल डेस्कटॉप और Enterprise Workspace यूज़र्स के लिए उपलब्ध था। हालांकि, अब इसे मोबाइल यूज़र्स के लिए भी रोल आउट किया जा रहा है, जिससे आम यूज़र्स भी बेहतर प्राइवेसी का लाभ उठा सकेंगे।
