technology News

WhatsApp यूजर्स की हुई मौज, आया मजेदार फीचर!

4 mins read
1.6K views
November 17, 2024

Whatsapp यूजर्स के लिए अब चैट करना और भी मजेदार होने वाला है क्योंकि कंपनी अपने यूजर के लिए नए-नए फीचर लेकर आ रही है।

Whatsapp Upcoming Features: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। अब कंपनी फोटो और वीडियो भेजने के लिए एक नया गैलरी इंटरफेस रोल आउट कर रही है। इसके जरिए यूजर को फोटो और वीडियो भेजने में काफी आसानी होगी। यह इंटरफेस Snapchat में मिलने वाले गैलरी इंटरफेस की तरह ही काम करता है।

कैसे काम करेगा इंटरफेस

जब आप नए गैलरी इंटरफेस के साथ किसी चैट में कैमरा आइकन पर क्लिक करेंगे तो सीधे फोटो गैलरी खुल जाएगी, जहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी फोटो या वीडियो चुन सकेंगे और कैप्शन भी लिख सकेंगे। इतना ही नहीं इसके साथ ही हाई क्वालिटी में फोटो भेजने के लिए इंटरफेस में ‘HD’ फीचर चुनने का भी ऑप्शन है। बता दें कि कंपनी इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही अभी पेश कर रही है।

ऐसे सेट करें कस्टम चैट फिल्टर

एंड्रॉयड और iOS के बाद अब WhatsApp वेब यूजर्स के लिए भी एक फीचर तैयार कर रहा है। कंपनी अब यूजर्स के लिए कस्टम चैट फिल्टर फीचर लेकर आ रही है। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर अपनी चैट को आसानी से फिल्टर कर पाएंगे।

  • इसको यूज करने के लिए पहले 3 dot menu में जाकर ‘+ New List पर टैप करें।
  • यहां पहले लिस्ट का नाम डालें और लोगों को इसमें जोड़ें।
  • इससे ज्यादा चैट वाले यूजर्स को जरूरी चैट ढूंढने में आसानी होगी।

WhatsApp का नया ‘स्टेटस रिमाइंडर’ फीचर

बता दें कि WhatsApp ने नया ‘स्टेटस रिमाइंडर’ फीचर लॉन्च किया है। यह उन स्टेटस अपडेट के लिए रिमाइंडर भेजेगा, जिन्हें यूजर ने नहीं देखा है। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए सही है जिनके पास कई कॉन्टैक्ट हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Technical News
Previous Story

Google लाया नया फीचर, स्कैम से बचाएगा आपको

Next Story

Instagram से कैसे कमाएं पैसे, 1 लाख Views होने पर होंगे मालामाल!

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss