Technical News

Google लाया नया फीचर, स्कैम से बचाएगा आपको

5 mins read
1.4K views
November 16, 2024

Google ने Live Threat Detection फीचर लॉन्च किया है। यह टूल आपके फोन पर मौजूद ऐप्स पर लगातार नजर रखता है और किसी भी तरह का खतरा पाए जाने पर आपको तुरंत सूचित करता है।

Google News: Google ने अपने Pixel 6 और नए स्मार्टफोन के लिए एक नया सिक्योरिटी टूल लॉन्च किया है। यह टूल आपके फोन पर मौजूद ऐप्स पर लगातार नजर रखता है और किसी भी तरह का खतरा होने पर आपको तुरंत बताएगा। यह सुविधा ना सिर्फ ऐप इंस्टॉल करते समय मिलता है, बल्कि उसके बाद भी मिलता है। Google का लक्ष्य जल्द ही इस फीचर को Lenovo, OnePlus, Nothing और Oppo जैसे दूसरे Android फोन में भी लाना है।

Malware का पता लगाने ऐप करें डाउनलोड

Malware का पता लगाने के लिए पहले आपको ऐप डाउनलोड कर के चेक किया जाता था, लेकिन Live Threat Detection अलग है। यह आपके फोन पर पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप पर भी नजर रखता है और किसी भी खतरनाक गतिविधि या कोड को देखने के लिए AI का उपयोग करता है। यह विशेष रूप से Malware के लिए डिजाइन किया गया है, जो शुरू में छिपा रहता है और बाद में नुकसान पहुंचाता है। यह सब आपके फोन पर ही होता है, जिससे आपकी डेटा प्राइवेसी सुरक्षित रहती है। यदि इस सर्विस को किसी भी खतरे का पता लगाती है, तो आपको तुरंत अलर्ट मिलता है, ताकि आप तुरंत कार्रवाई कर सकें।

Google ने पेश किया नया फीचर

Google ने कॉल के दौरान धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है। यह फीचर आपके फोन में मौजूद AI की मदद से कॉल के दौरान संदिग्ध बातचीत की पहचान करता है। अगर कोई आपको फोन पर धोखा देने की कोशिश करता है, जैसे कि बहुत ज्याादा दबाव डालना या संदिग्ध सवाल पूछना, तो यह फीचर आपको अलर्ट करता है और आपको फोन काटने की सलाह देता है। अभी यह फीचर Pixel 6 और नए मॉडल पर Phone by Google ऐप के जरिए बीटा वर्शन में उपलब्ध है। Google की योजना भविष्य में इसे और लोगों के लिए उपलब्ध कराने की है।

ये अपडेट Android डिवाइस की सुरक्षा को बेहतर बनाने और उभरते साइबर खतरों से निपटने के लिए अपने टूल को अपडेट करने की Google की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। Pixel 9 सीरीज पर Google का नया स्कैम डिटेक्शन फीचर एक उन्नत AI मॉडल का उपयोग करके वास्तविक समय में संभावित स्कैम कॉल की पहचान करता है। पुराने Pixel डिवाइस विशेष रूप से Pixel 6 से 8a के लिए यह फीचर Google के ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल का उपयोग करके स्कैम से सुरक्षा प्रदान करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

DOGE में निकली जॉब वैकेंसी, ये होनी चाहिए क्वालिटी

technology News
Next Story

WhatsApp यूजर्स की हुई मौज, आया मजेदार फीचर!

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss