OpenAI का नया कमाल, अब WhatsApp पर बनाए अपनी AI इमेज!

3 mins read
1.5K views
June 18, 2025

पहले यूजर्स को ChatGPT ऐप या वेबसाइट पर जाकर इमेज जनरेट करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह काम WhatsApp पर ही हो जाएगा 

ChatGPT image Generation:  WhatsApp पर अब सिर्फ टेक्स्ट नहीं, बल्कि अपनी पसंद की इमेज भी बनवा सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के। OpenAI ने अपने पॉपुलर इमेज जनरेशन टूल DALLE को अब WhatsApp के जरिए सभी यूजर्स के लिए मौजूद करवा दिया है। पहले यूजर्स को ChatGPT ऐप या वेबसाइट पर जाकर इमेज जनरेट करनी पड़ती थी, लेकिन अब यह काम WhatsApp पर ही हो जाएगा. 

कैसे करें इस नए AI इमेज फीचर का इस्तेमाल

  • सबसे पहले OpenAI का आधिकारिक नंबर +1-800-242-8478 (1-800-ChatGPT) अपने मोबाइल में सेव करें. 
  • WhatsApp खोलें और इस नंबर पर एक सिंपल सा मैसेज Hi भेजें. 
  • bot आपको एक सुरक्षित लिंक भेजेगा, उस लिंक पर क्लिक करके अपने OpenAI अकाउंट से लॉगिन करें। 
  • लॉगिन के बाद आप कोई भी रचनात्मक प्रॉम्प्ट भेज सकते हैं  
  • कुछ ही सेकंड में आपको AI द्वारा बनाई गई शानदार इमेज WhatsApp पर मिल जाएगी. 

OpenAI ने X पर दी जानकारी 

OpenAI ने X पर इस फीचर की घोषणा करते हुए बताया कि अब ChatGPT इमेज जनरेशन टूल WhatsApp पर भी उपलब्ध है और कोई Beta Access या अतिरिक्त सेटअप की जरूरत नहीं है। 

ChatGPT image generation tool

Meta AI चैटबॉट भी है एक ऑप्शन 

अगर आप Meta AI इस्तेमाल करते हैं, तो वहां भी इस तरह की इमेज बनाई जा सकती है। बस Meta AI चैट खोलें और कोई भी क्रिएटिव प्रॉम्प्ट टाइप करें। Meta AI कुछ ही सेकंड में इमेज तैयार कर देगा। यह फीचर Llama 4 मॉडल पर आधारित है, जो इमेज बनाने के साथ-साथ सवालों के जवाब देने और सुझाव देने का भी काम करता है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

FBI की चेतावनी: फोन में आया ये मैसेज तो तुरंत करें डिलीट वर्ना..
Previous Story

FBI की चेतावनी: फोन में आया ये मैसेज तो तुरंत करें डिलीट वर्ना..

MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil
Next Story

MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss